Mumbai का पहला रेलवे ट्रैक पर केबल-स्टेड ब्रिज, महालक्ष्मी में बन रहा अनोखा ओवरब्रिज

South Bombay के नागरिकों को जल्द ही भारी भरकम ट्रैफिक से राहत मिल सकती है। हाल ही में महालक्ष्मी रेलवे ट्रैक पर शहर का पहला केबल-स्टेड ब्रिज बनाया जा रहा है।
South Bombay के नागरिकों को जल्द ही भारी भरकम ट्रैफिक से राहत मिल सकती है। हाल ही में महालक्ष्मी रेलवे ट्रैक पर शहर का पहला केबल-स्टेड ब्रिज बनाया जा रहा है। ये प्रोजेक्ट अक्टूबर 2026 तक शुरू हो सकता है।
रेलवे केबल ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: महालक्ष्मी रेलवे ट्रैक पर शहर का पहला केबल-स्टेड ब्रिज बनाया जा रहा है। इस ब्रिज का काम अगले साल 30 नवंबर को पूरा होने का लक्ष्य बीएमसी ने निर्धारित किया है। मुंबई कोस्टल रोड तक पहुंचने में यह बेहद महत्वपूर्ण लिंक होगा।

इससे दक्षिण मुंबई के यातायात संचालन में बड़ी राहत मिलेगी। महालक्ष्मी केबल-स्टेड ब्रिज मुंबई में रेलवे ट्रैक पर बन रहा शहर का पहला केबल स्टेड ब्रिज होगा। यह ब्रिज केशवराव खाडे मार्ग और सात रास्ता-महालक्ष्मी मैदान को जोड़ेगा। इससे महालक्ष्मी में ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी। इस पुल की मीटर है। यह नया केबल-स्टेड ब्रिज सौ साल पुराने महालक्ष्मी ब्रिज की जगह लेगा

फरवरी 2020 से बन रहा है यह पुल

इस पूरे प्रोजेक्ट की अंतिम समय सीमा अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई थी। लेकिन काम में देरी हुई। हाल ही में बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रिज के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। ओवरब्रिज को सहारा देने के लिए 70 मीटर के निर्माण कार्य किए गए है। सौ साल पुराने पुल पर प्रति घंटे लगभग 5000 वाहन गुजरते है यातायात की भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से नए महालक्ष्मी ओवरब्रिज के प्रस्ताव को मनपा की स्थायी समिति ने मंजूरी दी थी। इसके बीएमसी ने जनवरी 2020 में कार्य आदेश जारी किया और उसी वर्ष फरवरी में निर्माण कार्य शुरू किया गया।

अतिरिक्त मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा है कि 66 ब्रिज से जुड़े और सहायक कार्यों को 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का प्रस्ताव है। हम अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे है। संबंधित अधिकारियों के निर्धारित समय सीमा तक काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

745 करोड़ की परियोजना

  • यह पुल लगभग 803 मीटर लंबा और 17.2 मीटर चौड़ा है। रेलवे सीमा के भीतर इसकी लंबाई 23.01 मीटर होगी।
  • दूसरा पुल महालक्ष्मी स्टेशन के उत्तर की ओर डॉ ई मोसेस रोड को वलीं होते हुए धोबी घाट रोड से जोड़ेगा और 639 मीटर लंबा होगा।
  • दोनों पुल चार-चार लेन के होंगे और इस परियोजना की कुल लागत 745 करोड़ रुपये है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com