- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- The Biggest Deck Of Khar Station Is Ready To Be Transferred To Wr
खार स्टेशन का सबसे बड़ा डेक बनकर तैयार, जल्द ही किया जाएगा WR को ट्रांसफर
बांद्रा और सांताक्रूज़ स्टेशन के बीच बसे खार स्टेशन से हर दिन 1.6 लाख लोग यात्रा करते है। पश्चिम रेलवे के सबअर्बन स्टेशनों में से अब खार स्टेशन का डेक सबसे बड़ा है, जो कि 197 + 34 मीटर लंबा और 22.60 + 10.60 मीटर चौड़ा एलिवेटेड डेक है।
- Written By: प्रिया जैस

खार स्टेशन (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: बांद्रा और सांताक्रूज़ स्टेशन के बीच बसे खार स्टेशन से हर दिन 1.6 लाख लोग यात्रा करते है। यही वजह है कि पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की यात्रा को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के लिए इस छोटे से स्टेशन की कायाकल्प की है।
पश्चिम रेलवे के सबअर्बन स्टेशनों में से अब खार स्टेशन का डेक सबसे बड़ा है, जो कि 197 + 34 मीटर लंबा और 22.60 + 10.60 मीटर चौड़ा एलिवेटेड डेक है। डेक पर कुल 2 बुकिंग ऑफिस और 1 टॉयलेट बनाया गया है।
साथ ही इस डेक को चार एस्केलेटर्स और 4 लिफ्ट से भी जोड़ा गया है, जिनमें से 4 एस्केलेटर्स और 3 लिफ्ट बनकर तैयार है। बचा हुआ एक लिफ्ट का काम 15 दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाएगा। यह काम एमआरवीसी द्वारा किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सिलेंडर वाहनों को पुलिस सुरक्षा, गैस आपूर्ति के लिए जिला स्तर पर समितियां
दीपिका पादुकोण के वायु प्रदूषण वाले सवाल पर मुंबई महापौर रितु तावड़े ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?
मुंबई: एटीएम से निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट, आरबीआई का नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू
विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को बना रहे ‘साइबर गुलाम’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत ठुकराई
ज्यादा प्लेटफार्म से प्रेशर हुआ कम
अधिकारी ने बताया कि अधिकांश काम पूरा हो चुका है। इस डेक की वजह से यात्रियों का आवागमन आसान हो रहा है। इस डेक के कारण भीड़ पर भी आसानी से काबू पाया जाएगा। हालांकि, डेक के काम के साथ ही खार स्टेशन पर डाउन हार्बर लाइन के लिए 270 मीटर लंबा प्लैटफॉर्म बन चुका है और यात्रियों के लिए शुरू भी किया गया है।
मुंबई से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
याद दिला दें, कि खार से बांद्रा टर्मिनस के बीच 44 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज पहले ही लोगों के लिए खोला जा चुका है, जिसकी लागत 4.55 करोड़ रुपए थी। इन सब के अलावा खार से बोरीवली छथि लाइन का काम भी चल रहा है।
अधिकारी ने दी जानकारी
एमआरवीसी सीपीआरओ, सुनील उदासी ने कहा, “पश्चिम रेलवे के 7 और मध्य रेलवे के 10 स्टेशनों पर स्टेशन सुधार कार्य प्रगति पर हैं। इन स्टेशनों पर डेक बनाए जा रहे हैं, जिनमें खार रोड स्टेशन पर बना डेक वर्तमान में सबसे बड़ा है। वेस्ट साइड डेक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और केवल बाहरी हिस्से का काम शेष है।”
उन्होंने आगे कहा, “इमारत के बाहरी हिस्से (Facade) का कार्य पूरा होते ही खार स्टेशन का सुधार कार्य पूरा हो जाएगा। यह यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करेगा। साथ ही स्टेशन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।”
वेस्टर्न रेलवे से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
डेक की विशेषता
डेक का आकार – 197 x 22.60 + 39 x 10.60
डेक पर ऑफिस – 2
डेक पर टॉयलेट – 1
The biggest deck of khar station is ready to be transferred to wr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजर सकेंगे भारतीय जहाज! ईरान के राजदूत ने दिया बड़ा संकेत, जानें क्या कहा?
Mar 13, 2026 | 10:20 PM‘ट्रंप ने मिसाइलें दागीं, हम डॉलर देंगे’, ईरान के जख्मों पर चीन का बड़ा मरहम; सीधे खातों में जाएगा पैसा
Mar 13, 2026 | 09:56 PMट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PMआदित्य धर की ‘धुरंधर’ पर रामगोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ से प्रेरित है फिल्म
Mar 13, 2026 | 09:40 PMकांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर! हरियाणा-ओडिशा राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को भेजा ‘सेफ हाउस’
Mar 13, 2026 | 09:32 PMपेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PMईरान पर आज रात बरपेगा अमेरिका का ‘कहर’! ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के साथ सबसे बड़े हमले की तैयारी में पेंटागन
Mar 13, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM














