Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: जांच के दौरान अब खुलेंगे कई राज, तहव्वुर राणा ने डेविड हेडली को भारत का वीजा दिलाने में की थी मदद

मुंबई आतंकवादी हमले के मामले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने सह-साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली को भारत का वीजा दिलाने में मदद की थी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 11, 2025 | 01:45 PM

तहव्वुर राणा ने डेविड हेडली को भारत का वीजा दिलाने में की थी मदद। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आतंकवादी हमले के मामले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से बृहस्पतिवार को भारत लाया गया और यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय यानी आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार करने के बाद पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया। राणा से अब कड़ी जांच पड़ताल की जाएगी। पूछताछ के बाद कई राज खुल जाएंगे। इसी बीच अब एक ऐसी ही जानकारी सामने आई है।

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई आतंकवादी हमले के मामले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने सह-साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली को भारत का वीजा दिलाने में मदद की थी। तहव्वुर राणा ने 1990 के दशक के अंत में कनाडा में प्रवास करने और अपनी ‘इमीग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म’ शुरू करने से पहले पाकिस्तानी सेना के ‘मेडिकल कोर’ में भी काम किया था। जिसके बाद वह अमेरिका चला गया था और उसने शिकागो में एक कार्यालय शुरू किया था।

230 से अधिक बार फोन पर हुई थी दोनों के बीच बात

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राणा ने नवंबर 2008 के हमलों से पहले अपनी कंपनी के माध्यम से हेडली को मुंबई में एक टोही मिशन पर भेजा था और उसे 10 साल का वीजा विस्तार दिलाने में मदद की थी। भारत में रहने के दौरान हेडली ने आव्रजन से जुड़ा कारोबार संचालित करने का दिखावा किया और वह राणा के साथ नियमित संपर्क में था। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इस दौरान दोनों के बीच 230 से अधिक बार फोन पर बात हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें

जनाधार बढ़ाने के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, देशभर के नेताओं ने मुंबई में डाला डेरा

अब गुंडों का राज नहीं चलेगा, गुंडों से निपटना देवा भाऊ को आता है, उल्हासनगर में फडणवीस की गर्जना

मुंबई: सपनों की नगरी से वैश्विक मनोरंजन की राजधानी तक का सफर, कैसे संभाले जाते हैं स्टार्स के इवेंट

BMC चुनाव के लिए कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, दवा से लेकर छत तक, जानें घोषणपत्र में खास क्या ?

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

सह-साजिशकर्ता ‘मेजर इकबाल’ से भी संपर्क

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी एनआईए के आरोपपत्र के अनुसार, राणा इस दौरान हमलों के एक अन्य सह-साजिशकर्ता ‘मेजर इकबाल’ के भी संपर्क में था। राणा आतंकी हमले से कुछ दिन पहले नवंबर 2008 में भारत आया था। मुंबई पुलिस की ओर से 26/11 हमले के मामले में 2023 में राणा के खिलाफ दायर आरोपपत्र के मुताबिक वह पवई के एक होटल में रुका था और उसने एक व्यक्ति के साथ दक्षिण मुंबई में भीड़-भाड़ वाली जगहों के बारे में चर्चा भी की थी। बता दें कि इस व्यक्ति को मामले में गवाह के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

ज्ञात हो कि इसके बाद कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें 166 लोगों की जान चली गई। आतंकवादियों ने मुंबई में ताज महल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, चबाड हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ट्रेन स्टेशन को अपना निशाना बनाया था। हेडली इन सभी स्थानों पर गया था।

Tahawwur rana in nia custody for 18 days had helped david headley in getting indian visa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2025 | 12:45 PM

Topics:  

  • Mumbai News
  • NIA Custody
  • Terrorist Tahawwur Rana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.