- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Supriya Sule On Thackeray Brothers Alliance Speculations Differences Opinion Not Animosity
ठाकरे बंधुओं को नहीं दे सकती सलाह, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, कहा- मतभेद होने चाहिए, मनभेद नहीं
Maharashtra politics: महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के साथ मिलकर गठबंधन बनाने की चर्चाएं तेज है। इस बीच शरद पवार गुट से सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ठाकरे परिवार एक होने पर कहा कि मतभेद होने चाहिए...
- Written By: प्रिया जैस

सुप्रिया सुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना यूबीटी के साथ आने की चर्चाओं में अब विराम लगता नजर आ रहा है। दोनों पार्टियों में काफी दिनों से साथ आने की चर्चाएं चल रही है। हालांकि, चर्चाओं को हवा देकर दोनों पार्टी प्रमुख विदेश दौरे पर चले गए। जिसके बाद बताया जा रहा था कि वे वापस आकर बैठक में साथ आने का निर्णय ले सकते है। इस चर्चा के बाद राज ठाकरे अपने विदेश दौरे से तो लौट आए लेकिन यूबीटी के साथ मिलाप करने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
राज ठाकरे 1 मई को महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई लौटे और हुतात्मा चौक गए और यहां उन्होंने महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वे मीडिया से बीना कुछ बोले ही वापस लौट गए। तो वहीं उद्धव ठाकरे 4 मई को मुंबई वापस लौटने वाले है।
4 मई को बैठक होने की संभावना
राज ठाकरे के प्रस्ताव रखने के बाद शिवसेना यूबीटी में भी साथ आने के संकेत दिए है और कहा था कि बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करने की अपील की थी। इस पर होती चर्चा को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने विदेश यात्रा पर जाने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं को साफ-साफ कहा था कि इस मुद्दे को लेकर वे एक भी शब्द न बोलें और उनके विदेश से लौटने का इंतजार करे।
सम्बंधित ख़बरें
पहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी का न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
नागपुर चिंतन परिषद में बडोले की चेतावनी, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से रहें सावधान; सामाजिक एकता पर जोर
नागपुर MLC चुनाव: अब भी सस्पेंस में BJP उम्मीदवारों के नाम, नेताओं की बढ़ी बेचैनी
शिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
दोनों पार्टियां अगर साथ आती है तो महाराष्ट्र के समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसलिए अब कयास लगाए जा रहे है कि राज ठाकरे की पार्टी भी उद्धव ठाकरे के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रहे है। 4 मई को उद्धव ठाकरे के वापस मुंबई लौटने के बाद दोनों गुटों में बैठक होने की संभावना है, जिसमें पार्टी ये फैसला लेगी कि ठाकरे बंधु साथ आकर गठबंधन बनाएगे या नहीं।
राज-उद्धव ठाकरे को लेकर सुप्रिया सुले
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने को लेकर शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने बाला साहेब ठाकरे और शरद पवार के रिश्तों को याद करते हुए कहा कि दोनों परिवारों के बीच छह दशकों से प्रेम और सम्मान का रिश्ता रहा है। दोनों पार्टियों राजनीतिक मतभेद जरूर रहे, लेकिन पारिवारिक संबंध भी हमेशा से कायम रहे हैं और यही हमारे संस्कार भी हैं।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने पर सुप्रिया सुले ने कहा उद्धव और राज ठाकरे दोनों मेरे भाई के समान हैं। महाराष्ट्र के हित के लिए अगर वे दोनों साथ आ रहे हैं और अपने अहम से बाहर आ रहे है, तो यह सराहनीय है। राज्य का भला होने के साथ उनका परिवार एक हो रहा हो तो हर कोई इसका स्वागत करेगा। मतभेद होने चाहिए, लेकिन मनभेद नहीं। सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने यह भी कहा कि उम्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों मुझसे बड़े हैं, तो मैं उन्हें सलाह कैसे दे सकती हूं?
Supriya sule on thackeray brothers alliance speculations differences opinion not animosity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BMC-IIM मुंबई साझेदारी से बदलेगा शहरी प्रशासन, डेटा आधारित नीति और रिसर्च पर जोर
May 26, 2026 | 10:56 AMसिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMन शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
May 26, 2026 | 10:49 AMकोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
May 26, 2026 | 10:49 AMQuad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
May 26, 2026 | 10:47 AMसंभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन
May 26, 2026 | 10:45 AMGadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
May 26, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














