मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं, डीसीएम सुनेत्रा पवार का जाधव परिवार को भरोसा

Sunetra Pawar: बारामती विमान हादसे में दिवंगत सुरक्षाकर्मी विदीप जाधव के परिवार से डीसीएम सुनेत्रा पवार ने मुलाकात कर हर कठिनाई में साथ देने का भरोसा दिलाया।
Jadhav family support
Plane Crash Baramati (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी विदीप जाधव का भी निधन हो गया। कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले विदीप जाधव की इस दुखद मृत्यु से उनका परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है।

व्यक्तिगत शोक में डूबी होने के बावजूद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने मानवीय संवेदनाओं के तहत सोमवार को फलटण तालुका के तारडगांव स्थित विदीप जाधव के निवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने न केवल जाधव परिवार को सांत्वना दी, बल्कि दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी और बच्चों के सिर पर सहानुभूति भरा हाथ रखते हुए हर कठिन परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

विमान हादसे में सुरक्षाकर्मी विदीप जाधव की मौत

विदीप जाधव के निधन के बाद उनकी पत्नी, दो छोटे बच्चे और माता-पिता असहाय स्थिति में आ गए हैं। परिवार के मुखिया के चले जाने से घर की जिम्मेदारियां, बच्चों की शिक्षा और भविष्य की चिंता अब उनकी पत्नी के कंधों पर आ गई है। इस स्थिति को देखते हुए डीसीएम सुनेत्रा पवार ने विदीप जाधव की पत्नी को उपयुक्त नौकरी दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि परिवार को स्थायी आर्थिक सहारा मिल सके।

पिता के सपने को पूरा करने बने थे पुलिस अधिकारी

विदीप जाधव ने अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए पुलिस सेवा को चुना था। ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्तव्य निभाते हुए उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसने पूरे परिवार का जीवन बदलकर रख दिया। ऐसे कठिन समय में सरकार और जनप्रतिनिधियों का सहयोग जाधव परिवार के लिए बड़ा संबल बन सकता है।

शिक्षा का खर्च उठाएंगे रोहित पवार

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार ने भी सोमवार को जाधव परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विदीप जाधव के दोनों बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com