सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा ITI पास युवाओं को मौका
Indian Railway Apprentice Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर आया है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
South Central Railway Apprentice Recruitment ITI Jobs: देश के सबसे बड़े सरकारी उपक्रम रेलवे में नौकरी पाने सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है।
साउथ सेंट्रल रेलवे ने अपने डिवीजनों में अप्रेंटिस के 2801पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा।
मेरिट के आधार पर चयन
- विभिन्न ट्रेंड में अप्रेंटिस के 2,801पदों के लिए ITI पास उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। राज्य के साथ देश भर से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका होगा।
- साउथ सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार,यह भर्ती तकनीकी ट्रेड में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, वेल्डर आदि पदों के लिए होगी। भारतीय रेलवे के कामकाज में तकनीकी कौशल का बहुत महत्व है। इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) से शिक्षा प्राप्त करने वाले चुने गए उम्मीदवारों को इस माध्यम से रेलवे के विभिन्न विभागों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
- ट्रेनिंग के दौरान, उम्मीदवारों को संबंधित काम, उपकरणों के इस्तेमाल, तकनीकी प्रक्रिया और काम के अनुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।
यही होगी पात्रता
इस भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी साफ कर दिए गए हैं। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त एजुकेशनल बोर्ड से कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। इन दोनों एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
MPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
MMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
फडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ किया है कि फाइनल सिलेक्शन प्रोसेस 10वीं और ITI में मिले मार्क्स के परसेंटेज को ध्यान में रखकर किया जाएगा। अप्लाई करते समय कैंडिडेट्स को जरूरी डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसमें 10वीं की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, ITI के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, संबंधित ट्रेड का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो), डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। कैंडिडेट्स अप्लाई करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि डॉक्यूमेंट्स में कोई गलती न हो। नहीं तो, एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है।
कहां करें आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्र सीमा भी तय कर दी गई है। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 15 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 24 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दूसरे पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट को उम्र में छूट दी गई है। 11 अप्रैल 2026 तक scr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुराने टैक्स रिफंड पर करदाताओं को मिली बड़ी राहत
एप्लीकेशन फीस भी ऑनलाइन
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जनरल और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट से 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस ली जाएगी। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस से पूरी तरह छूट दी गई है। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन भर सकते हैं।
मुंबई से नवभारत लाइव के सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
