-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Ambedkar Jayanti Celebrations Chandrapur Gadchiroli District Events 2026
गड़चिरोली में आंबेडकर जयंती की धूम; शैक्षणिक संस्थानों में हुए विविध आयोजन, विचारों को किया गया नमन
चंद्रपुर और गड़चिरोली जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूलों और महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Ambedkar Jayanti Gadchiroli News: भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती जिलेभर में उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके विचारों को नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं संवैधानिक योगदान को रेखांकित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
दीक्षाभूमि विहार में मनाई जयंती
पेरमिली (अहेरी)। स्थानीय धम्म दीक्षाभूमि विहार में ध्वज वंदन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विचार मंच की अध्यक्षता शंकर गर्गम ने की। प्रमुख अतिथियों में प्राचार्य विष्णु सोनोने, बुधाजी सिडाम, एड. पंकज दहागावकर, उमाजी गोवर्धन,
भारतीय बौद्ध महासभा की तहसील अध्यक्ष प्रियंका मेश्राम, बोधिसत्व मंडल की अध्यक्ष संगीता दुर्गे तथा समाज के अध्यक्ष रतन दुर्गे शामिल रहे। वंदना मैत्री संघ, बोधिसत्व बहुउद्देशीय समाज विकास मंडल और यशोधरा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
भाषणों से जीवन कार्य बताए
धानोरा। जय पेरसापेन हाईस्कूल, मालंदा में कार्यक्रम की शुरुआत आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उनके जीवन, सामाजिक कार्यों तथा शिक्षा के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विचारों के प्रसार का आह्वान
नागेपल्ली (अहेरी)। राजे धर्मराव हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र प्रिन्स दुर्गे ने की, जबकि छात्रा आयशा खान प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक विशाल बंडावार ने अपने संबोधन में आंबेडकर के विचारों के व्यापक प्रसार एवं उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। संचालन वंदना बोधे ने किया।
मुनघाटे महाविद्यालय में आयोजन
कुरखेड़ा। दंडकारण्य शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास संशोधन संस्था द्वारा संचालित गोविंदराव मुनघाटे कला व विज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य राजाभाऊ मुनघाटे के मार्गदर्शन में जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपप्राचार्य अभय सालुंखे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
गीतगायन व वक्तृत्व स्पर्धा आयोजित
चामोर्शी। शिवाजी हाईस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अविनाश गौरकार ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए गीतगायन एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संचालन प्रा. मनोज सराटे ने किया, जबकि आभार प्रा. अश्विनी मडावी ने व्यक्त किया।
Ambedkar jayanti celebrations chandrapur gadchiroli district events 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Jul 12, 2026 | 10:34 PMसमुद्र ने लौटाई शहर की गंदगी, जुहू बीच पर लगा प्लास्टिक का अंबार, समुद्री जीवों और पर्यटकों पर बढ़ा खतरा
Jul 12, 2026 | 10:34 PMमैं आत्महत्या कर लूंगा…मनमोहन सिंह ने पूर्व CEC से क्यों कहा था ऐसा? SY कुरैशी की किताब में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 12, 2026 | 10:27 PMरोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
Jul 12, 2026 | 10:17 PMआगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PMExplainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
Jul 12, 2026 | 10:14 PMमुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
Jul 12, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM













