शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आदित्य-संजय राउत समेत ये 40 नेता संभालेंगे कमान
Maharashtra Local Body Elections 2025: शिवसेना (यूबीटी) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। उद्धव व आदित्य ठाकरे राज्यभर में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे।
- Written By: आकाश मसने
उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे व संजय राउत (डिजाइन फोटो)
Shiv Sena UBT Star Campaigner List: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में शिवसेना (यूबीटी) के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, भास्कर जाधव, सुषमा अंधारे, वरुण सरदेसाई और संजय राउत सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है।
ठाकरे के ये स्टार प्रचारक आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में राज्यभर में प्रचार अभियान का नेतृत्व संभालेंगे। ये सभी नेता अधिकतम शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिलेवार बैठकें, रैलियां और सार्वजनिक प्रचार अभियान चलाएंगे।
उद्धव ठाकरे कर रहे राज्य का दौरा
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद स्थानीय निकाय चुनाव यूबीटी के लिए आखिरी उम्मीद माने जा रहे हैं। इस सच्चाई को महसूस करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नई ऊर्जा के साथ अपनी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को पुनर्गठित करने प्रयासों में राज्यव्यापी दौरा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
स्थानीय निकाय चुनावों को पार्टी के पुनर्निर्माण के अवसर के रूप में देख रहे उद्धव ठाकरे ने स्वयं इस अभियान में सबसे आगे रहने का निर्णय लिया है तो, वहीं आदित्य ठाकरे राज्य भर में युवाओं को जुटाने के प्रभारी होंगे।
ये हैं यूबीटी के अन्य स्टार प्रचारक
- आदित्य ठाकरे
- सुभाष देसाई
- अनंत गीते
- चंद्रकांत खैरे
- अरविंद सावंत
- अनिल देसाई
- विनायक राऊत
- अनिल परब
- राजन विचारे
- सुनील प्रभू
- आदेश बांदेकर
- अंबादास दानवे
- रवींद्र मिर्लेकर
यह भी पढ़ें:- विधानसभा की तरह महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी 40 स्टार प्रचारक उतार सकेंगी पार्टियां, आयोग का ऐलान
- विशाखा राऊत
- नितीन बनूगडे पाटील
- राजकुमार बाफना
- प्रियांका चतुर्वेदी
- सचिन अहिर
- मनोज जामसुतकर
- संजय (बंडू) जाधव
- किशोरी पेडणेकर
- ज्योती ठाकरे
- शीतल शेठ-देवरूखकर
- जान्हवी सावंत
- शरद कोली
- मराजे निंबालकर
- सुनील शिंदे
- वैभव नाईक
- नितीन देशमुख
- आनंद दुबे
- किरण माने
- अशोक तिवारी
- प्रियांका जोशी
- सचिन साठे
- लक्ष्मण वाडले
