कोई भी सरफिरा…हमले की कोशिश पर संजय राउत ने जताई नाराजगी, कहा- BR गवई मामूली जस्टिस नहीं
Sanjay Raut on CJI Issue: संजय राउत ने BR गवई पर जूते फेंकने की कोशिश को संविधान और न्यायपालिका पर हमला बताया है। उन्होंने सत्ता पर कटाक्ष करते हुए सुरक्षा और लोकतंत्र पर चिंता जताई है।
- Written By: सोनाली चावरे
संजय राउत (pic credit; social media)
Sanjay Raut on Gavai Shoe Matter: देश के सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर सोमवार को किसी वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश ने पूरे देश में सनसनी मचा दी। यह घटना न्यायिक इतिहास में पहली बार हुई है और इसे गंभीर रूप में देखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में इस घटना ने सुरक्षा खामियों की भी चर्चा शुरू कर दी है।
वहीं, चीफ जस्टिस पर जूते से हमले की कोशिश अब राजनीतिक रंग लेने लगी है। विपक्ष इस मामले को लेकर सत्ताधारी पार्टी पर हमलावर हो गया है। संविधान और न्यायपालिका की सुरक्षा पर पूरे देश में बहस तेज हो गई है।
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि “भूषण रामकृष्ण गवई कोई मामूली जस्टिस नहीं हैं, वे भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं। वे संवैधानिक रूप से देश में एक महत्वपूर्ण पद पर हैं। फिर भी, ऐसे सरफिरे लोग उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
राउत ने कहा कि इस हमले के बाद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या आरएसएस प्रमुख की ओर से कोई बयान नहीं आया। यह सत्ता में बैठे लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने इसे केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि संविधान और न्यायपालिका पर हमला बताया।
संजय राउत ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर भी गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वोट अधिकार यात्रा और लोकतंत्र पर बढ़ते खतरे पर ध्यान देना चाहिए। राउत का आरोप है कि कुछ लोग एक ही घर में 100 लोगों को वोटर बनाकर लोकतंत्र का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार महिलाओं के वोट खरीदने की कोशिश कर सकती है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
राउत ने जोर देकर कहा कि संविधान और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उनके अनुसार, यह घटना देश के लिए सीख है कि न्यायपालिका की सुरक्षा और लोकतंत्र की रक्षा पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।
