संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल भांडुप में भर्ती, थोड़ी देर पहले की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Sanjay Raut Amitted To Hospital: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को रविवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: आकाश मसने
संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Raut Health Update: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को रविवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इसी अस्पताल में रक्त जांच कराई थी। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह संजय राउत ने हमेशा की तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इसके बाद उन्हें अस्वस्थ्य महसुस होने लगा। उन्हें तुंरत ही नजदीकी भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनकी स्थिति में स्थिर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले उन्हें स्वास्थ्य संबंधी चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उनके कई टेस्ट किए गए थे। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की मौत से दफन हो जाएंगे के कई राज? सुषमा अंधारे बोलीं- हादसे में साजिश की बू
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Pimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव
RSS और भाजपा पर साधा निशाना
आज की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे द्वारा अपने राज्य में आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि सरदार पटेल जी की सबसे ऊंची प्रतिमा गुजरात में नरेंद्र मोदी ने बनवाई थी। वह उनके और हमारे भी आदर्श हैं।
#WATCH | Mumbai | On Karnataka Minister & Congress leader Priyank Kharge seeking ban of RSS activities in his state, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “…The tallest statue of Sardar Patel ji was constructed by Narendra Modi ji in Gujarat. He is their and also our idol. I… pic.twitter.com/5AE2MZVoyz — ANI (@ANI) October 13, 2025
यह भी पढ़ें:- पुराने दोस्त बने दुश्मन…महायुति में आई दरार! भंडारा में रावलानी के भाजपा प्रवेश से बढ़ा तनाव
राउत ने कहा कि मैंने पहले संसद में भी कहा था कि अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री बन गए होते, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जन्म ही नहीं होता।
संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे की इच्छा है कि महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस को भी साथ लेना चाहिए। राउत के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
