Vidhan Parishad Bye-Elections: विधान परिषद उपचुनाव के लिए शिवसेना ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट, जानें किसे मिला मौका
महाराष्ट्र में जल्द ही विधान परिषद के लिए उपचुनाव होने वाले है। विधान परिषद उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के बाद शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है।
- Written By: प्रिया जैस
एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधान परिषद के उपचुनाव मार्च के अंत में होने वाले है। इस उपचुनाव के लिए बीजेपी अपने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार को जारी कर चुकी है और आज यानी सोमवार को शिवसेना ने भी विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। शिवसेना ने राज्य विधान परिषद की पांच सीट पर 27 मार्च को होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में चंद्रकांत रघुवंशी को चुनाव किया है।
आपको बताते चले कि, नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में पांच विधान पार्षदों की जीत के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। विधानसभा में पहुंचे विधान पार्षदों में से तीन भाजपा से हैं, जबकि एक-एक विधायक शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी से हैं। तीनों ही दल राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन का हिस्सा हैं।
भाजपा उम्मीदवारों के नाम
इससे पहले भाजपा ने रविवार को विधान परिषद उपचुनाव के लिए नागपुर के पूर्व महापौर और फडणवीस के करीबी सहयोगी संदीप दिवाकर राव जोशी, प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव संजय किशनराव केनेकर और पूर्व विधायक दादाराव यादवराव केचे के नामों की घोषणा की। दादाराव केचे ने विदर्भ क्षेत्र के वर्धा जिले के अरवी निर्वाचन क्षेत्र से 2009 और 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्हें 2024 के चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया और भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के पूर्व निजी सचिव सुमित वानखेड़े को अरवी सीट से मैदान में उतारा था।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
मुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 है। विधान परिषद सदस्यों का यह उपचुनाव 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायक कोटे से हो रहा है। भाजपा के पास 132, शिवसेना के पास 57 और राकांपा के पास 41 विधायक हैं। इससे निचले सदन में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को देखते हुए वे आसानी से सभी पांच सीट जीत सकते हैं।
एनसीपी से जीशान की उम्मीदें
नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 18 मार्च है, जबकि उम्मीदवार 20 मार्च को अपना नाम वापस ले सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ तो 27 मार्च को मतदान होगा, जिसमें विधायक निर्वाचक मंडल का हिस्सा होंगे। अब केवल एनसीपी उम्मीदवार के नाम की घोषणा होना बाकि है। इसके लिए जीशान सिद्दीकी का नाम सामने आने की संभावना है। हालांकि, इस बात की पुष्टी नहीं हुई है।
