- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sharad Pawar Party Presented A Chargesheet Against The Mahayuti Government
शरद पवार की पार्टी ने जारी किया आरोपपत्र, महायुति सरकार पर लगाए कई आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार के खिलाफ एक ‘‘आरोपपत्र'' प्रस्तुत किया है। इस आरोपपत्र में राज्य से उद्योगों के पलायन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से उठाया गया है।
- Written By: आकाश मसने

शरद पवार (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार के खिलाफ एक ‘‘आरोपपत्र” प्रस्तुत किया है। इस आरोपपत्र में राज्य से उद्योगों के पलायन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से उठाया गया है। शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी ने महाराष्ट्र की आर्थिक गिरावट, उद्योगों के पलायन और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक नया अभियान शुरू किया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने मंत्रालय के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक मार्च किया और बाद में दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक तक पैदल यात्रा की। जयंत पाटिल ने बताया कि अभियान का नाम ‘‘हक्क मागतोय महाराष्ट्र” (हक मांग रहा महाराष्ट्र) है, जिसमें विभिन्न मीडिया पर विज्ञापनों और एक नए गाने का भी समावेश होगा। पहला विज्ञापन बढ़ती बेरोजगारी और प्रमुख परियोजनाओं के गुजरात में स्थानांतरित होने पर केंद्रित होगा।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में लव जिहाद की गहरी साजिश, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस ट्रैफिक जाम में फंसी सुप्रिया सुले, 2 घंटे ट्रैफिक में फंसे रहने पर सांसद ने किया ये काम
“मैं कभी नहीं होने दूंगी पवार बनाम पवार की लड़ाई”; बारामती के भविष्य पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान
शरद पवार डिनर डिप्लोमेसी; सियासी कड़वाहट के बीच मोदी बाग में इकट्ठा होगा पूरा परिवार, सुनेत्रा भी होंगी शामिल!
Supriya Sule Statement: बारामती उपचुनाव में गरमाई सियासत, FIR में देरी पर सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला
छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्योतिबा फुले की विचाारधारा को कमजो किया
शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में भाजपा और उसकी सहयोगियों पार्टियों ने प्रमुख समाज सुधारकों छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्योतिबा फुले, बाबा साहब आंबेडकर और ज्योतिबा शाहू की विचारधारा को कमजोर किया है। उन्होंने किसानों की परेशानियों और महंगाई के मुद्दे को उठाया, साथ ही यह भी कहा कि महाराष्ट्र को केंद्रीय बजट में उचित हिस्सेदारी नहीं मिली है।
दिल्लीच्या तख्ताला आपल्या कर्तृत्ववान कामगिरीने हादरवून सोडणा-या दैदीप्यमान महाराष्ट्राचं खच्चीकरण महायुतीने गेल्या काही वर्षात केलंय. पण बस्स झालं… महाराष्ट्राचा स्वाभिमान पुन्हा जपण्याची आता हीच ती वेळ… दिल्लीची हाजी हाजी करून महाराष्ट्राला अन्यायाच्या झळा सोसायला लावणा-या… pic.twitter.com/ubLRL77Hce — Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar (@NCPspeaks) October 1, 2024
जयंत पाटिल ने भाजपा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निर्भरता को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि यह चुनावों के बाद महाराष्ट्र में सरकार में बदलाव का संकेत है। उन्होंने भाजपा द्वारा देशी गायों को राज्यमाता घोषित करने के फैसले पर भी सवाल उठाया, यह पूछते हुए कि क्या इससे गोमांस निर्यातकों को चुनावी बॉण्ड के जरिए धन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें:– शिवनेरी E-बस देगी एयर होस्टेज की फील, एसटी महामंडल अध्यक्ष गोगावले ने की घोषणा
गडकरी सही बोल रहे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जयंत पाटिल ने कहा कि गडकरी की टिप्पणियां राज्य की वित्तीय स्थिति को सही बता सकती हैं। पाटिल ने कहा कि लाडकी बहिन याेजना अन्य योजनाओं की सब्सिटी को प्रभावित करेगी। जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। पाटिल ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी हमेशा स्पष्ट बातें करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी बातों से यह प्रतीत हो रहा है कि राज्य की वित्तीय स्थिति सही नहीं हैं।
Sharad pawar party presented a chargesheet against the mahayuti government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
5 मई का इतिहास : कार्ल मार्क्स का जन्म, संगीत के जादूगर नौशाद ने दुनिया को कहा अलविदा
May 05, 2026 | 10:46 AMइस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
May 05, 2026 | 10:45 AMआज मोहन कैबिनेट की मीटिंग, कृषि से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, दलहन किसानों को बोनस देने पर विचार
May 05, 2026 | 10:36 AM72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
May 05, 2026 | 10:31 AM‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
May 05, 2026 | 10:27 AMमुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 05, 2026 | 10:27 AMMaharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
May 05, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














