Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शरद पवार का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- युवाओं की शक्ति के आगे झुकी सरकार

Sharad Pawar Statement: नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे युवाओं के 28 दिनों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत बताया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 25, 2026 | 05:20 PM

शरद पवार व धर्मेंद्र प्रधान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sharad Pawar On Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक मामले को लेकर चौतरफा दबाव और लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस कदम के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। शरद पवार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को देश में युवा शक्ति की अभूतपूर्व एकजुटता और भारतीय लोकतंत्र की एक ऐतिहासिक जीत करार दिया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले शरद पवार?

शरद पवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 28 दिनों तक युवाओं द्वारा दिखाया गया संघर्ष और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय है। पवार कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग के जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आखिरकार आज इस्तीफा दे दिया। अन्याय के खिलाफ बिना डरे और बिना झुके डटकर संघर्ष किया तथा सरकार को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। यह देश में युवा शक्ति की एकता की एक बड़ी जीत है।

विपक्ष का मिला भरपूर साथ

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे इस छात्र आंदोलन का जायजा लेने और अपना समर्थन देने के लिए खुद शरद पवार भी विरोध स्थल पर पहुंचे थे। अपने बयान में उन्होंने विपक्षी दलों के उन तमाम सांसदों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कठिन समय में छात्रों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मुखर किया। शरद पवार ने कहा कि विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने देश की भावी पीढ़ी को नैतिक और संसदीय दोनों ही स्तरों पर अटूट समर्थन दिया, जिससे इस आंदोलन को नई दिशा और ताकत मिली।

सम्बंधित ख़बरें

PHOTOS: कॉकरोचों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, देखें तस्वीरें

बेटे की जीत पर आंखों से छलके आंसू, अभिजीत दीपके की मां का भावुक बयान, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां का पहला बयान, कहा- बेटे पर फेंकी गई स्याही, बुखार में भी…

‘यह छात्रों की जीत है’—धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वाणी कपूर का पोस्ट वायरल, कई सितारों ने किया समर्थन

NEET पेपरफुटीप्रकरणी दिल्लीत जंतर-मंतरवर सलग २८ दिवस तरुणाईने दिलेला लढा आणि दाखवलेली जिद्द वाखाणण्याजोगी आहे. आंदोलकांच्या आग्रही मागणीनुसार आज अखेर केंद्रीय शिक्षणमंत्र्यांनी राजीनामा दिला. दडपशाहीला न घाबरता अन्यायाविरुद्ध ठामपणे उभे राहून सरकारला नैतिक जबाबदारी स्वीकारायला… — Sharad Pawar (@PawarSpeaks) July 25, 2026

क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?

यह पूरा विवाद NEET-UG 2026 परीक्षा में सामने आई धांधली और लीक की खबरों के बाद शुरू हुआ था। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्र संगठन देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। छात्रों की मुख्य मांग धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने, पूरी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन में व्यापक सुधारात्मक कदम उठाने की थी।

यह भी पढ़ें:- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां का पहला बयान, कहा- बेटे पर फेंकी गई स्याही, बुखार में भी…

इस्तीफे की घोषणा करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से बेहद आहत हैं। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेज दिया है। प्रधान ने स्वीकार किया, “मैंने मामले के पहले ही दिन से NEET प्रश्नपत्र लीक की नैतिक जिम्मेदारी ली है और उसी के तहत मैंने अपना इस्तीफा सौंपा है।”

Sharad pawar on dharmendra pradhan resignation delhi protest neet paper leak

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 05:20 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Dharmendra Pradhan
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.