महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: शरद पवार के संपर्क में अजीत पवार गुट के 15-20 विधायक, हलचल तेज
बारामती उपचुनाव से पहले NCP में बड़े बदलाव के संकेत। शरद पवार के संपर्क में अजीत गुट के विधायक।
Baramati Byelection Ncp Sharad Pawar News: राज्य में कई दिनों से दो राष्ट्रवादी गुटों के विलय की चर्चा चल रही है। ऐसे में अब अजीत पवार के राष्ट्रवादी गुट के 15 से 20 विधायकों ने शरद पवार से संपर्क करने का प्रयास किया है, जिससे बारामती उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में बड़े राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिल रहे हैं।
अब सवाल यह उठ रहा है कि ये विधायक शरद पवार के गुट में शामिल होंगे या नहीं। दोनों राष्ट्रवादी गुटों के विलय का अजीत पवार के गुट के कुछ नेताओं ने विरोध किया है, लेकिन इसके बावजूद अजीत गुट के एक मंत्री ने शरद पवार से मुलाकात कर दोनों गुटों के विलय पर चर्चा की है। साथ ही, अजीत गुट के 1520 विधायकों ने शरद पवार से संपर्क किया है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल की संभावना जताई जा रही है।
पार्टी के भीतर लगातार हो रहे विवादलगातार बढ़ते आंतरिक विवादों के चलते पार्टी के कई विधायक असहज नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन विधायकों में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। विधानसभा क्षेत्रों में गुटबाजी और आपसी टकराव के कारण जनसंपर्क तथा संगठनात्मक प्रभाव कमजोर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में कुछ विधायक फिर से शरद गुट के करीब जाने की संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ये विधायक अजीत गुट का साथ छोड़कर शरद पवार के खेमे में वापसी करेंगे।
