Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘AIMIM आतंकवादी पार्टी’, नितेश राणे के समर्थन में उतरी शाइना एनसी, राहुल गांधी पर भी बोला तीखा हमला

Shaina NC Statement: शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने AIMIM को आतंकवादी पार्टी बताते हुए नितेश राणे के बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और कॉर्पोरेट जिहाद पर भी कड़ा रुख अपनाया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 11, 2026 | 01:07 PM

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी, इनसेट- असदुद्दीन ओवैसी व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shaina NC Attack AIMIM And Congress: महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने AIMIM को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें एआईएमआईएम को एक आतंकवादी संगठन बताया गया था। शाइना एनसी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी कभी भी राष्ट्रवादी नहीं हो सकती, क्योंकि उनकी राजनीति का आधार केवल तुष्टिकरण और आतंक है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला।

शिवसेना ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन) को आतंकवादी संगठन बताए जाने पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे का समर्थन किया है। एकनाथ शिंदे गुट की प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि AIMIM बिल्कुल भी राष्ट्रवादी नहीं सकती है, क्योंकि यह पार्टी सिर्फ आतंक और आतंकवाद को समझती है।

AIMIM को लेकर क्या बोलीं शाइना एनसी?

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि नासिक TCS में जिस तरह निदा खान के कॉर्पोरेट जिहाद फैलाया, यह दुख की बात है। हम इसकी निंदा करते हैं। दूसरी तरफ ओवैसी की सिर्फ तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करती है। AIMIM बिल्कुल भी राष्ट्रवाद नहीं सकती है। यह सिर्फ आतंक और आतंकवादियों को ही समझते हैं, तो वह कहीं न कहीं एक आतंकवादी पार्टी है।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- उपदेश नहीं नाकामी है पेट्रोल, सोना और WFH वाली बात

अपनी पुरानी पार्टी पर बरसे सिंधिया, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता की भूखी है कांग्रेस

मुसलमानों के खिलाफ…नासिक TCS केस और बंगाल हिंसा पर वारिस पठान का बड़ा हमला, केंद्र सरकार से की ये अपील

राहुल गांधी संग विजय थलापति का Video इंस्टाग्राम ने किया ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! सरकार ने क्या कहा?

Shaina NC ने कहा कि All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen ने हमेशा सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दिया है और समाज को बांटने का काम किया है।#ShainaNC #NiteshRane #AIMIM #BreakingNews #Politics #Maharashtra pic.twitter.com/szCkvHsmJZ — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) May 11, 2026

शाइना एनसी नी राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

इस दौरान, शाइना एनसी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके के गठबंधन के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल पूछा कि राहुल गांधी इतने हताश क्यों हैं। शाइना एनसी ने कहा कि जब कांग्रेस पास कुल 5 विधायक हैं, वे गठबंधन बना रहे हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि तमिलनाडु की जनता ने विजय को जीत दी है, कांग्रेस को नहीं।

Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena leader Shaina NC says, “It’s quite ironic that Rahul Gandhi was standing on the stage like the bride to be greeted, but everyone was only interested in greeting the groom Vijay. Question is, is this an alliance of cooperation, of just a desperation,… pic.twitter.com/IqF5VqQkv1 — IANS (@ians_india) May 11, 2026

शाइना एनसी ने कहा कि यह काफी अजीब बात है कि राहुल गांधी मंच पर एक दुल्हन की तरह खड़े थे, जिनका स्वागत किया जाना था, लेकिन हर किसी की दिलचस्पी सिर्फ दूल्हे विजय का स्वागत करने में थी। सवाल यह है कि क्या यह सहयोग का गठबंधन है या सिर्फ हताशा का या फिर इस बड़ी टीवीके जीत का एक छोटा सा हिस्सा बनकर खड़े होने का एक मौका मात्र है? मुझे लगता है कि यह बिल्कुल साफ है कि 5 विधायकों के साथ वह बहुत कुछ नहीं कर सकते, लेकिन मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि इससे आपकी अपनी छवि पर क्या असर पड़ता है?

पेट्रोल, डीजल के खर्च पर दिया बड़ा बयान

तेल संकट पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील को लेकर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे देश के साथ सहयोग करने के लिए पेट्रोल, डीजल और अन्य चीजों पर खर्च करने के मामले में संयम बरतें। मुझे लगता है कि यह एक स्वैच्छिक बातचीत है, जिसका हमें स्वागत करना चाहिए। इसका असर ईंधन बचाने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन पर भी पड़ता है। अगर हम तीन बातों पर गौर करें, तो पहली है मध्य-पूर्व में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और 2026 के लिए आपूर्ति का जोखिम, ऐसे में तेल आयात का बिल बढ़ता ही जाएगा।

यह भी पढ़ें:- बाघों को बचाने के लिए बनेगा 30,000 वर्ग किमी का कॉरिडोर, 7 राज्यों की फोर्स करेगी सुरक्षा; NTCA का बड़ा प्लान

इस जनआंदोलन में पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। इसलिए विपक्ष इसे एक मुद्दा न बनाए और परिस्थितियों को समझे। जन आंदोलन का मतलब विपक्ष की हिस्सेदारी भी है।

इसी बीच, शाइना एनसी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इसका कारण यह है कि महिलाओं ने यह ठान लिया था कि उन्हें सुरक्षा का वातावरण चाहिए। वहां के युवाओं ने ठाना कि उन्हें घुसपैठ नहीं चाहिए। सच्चाई यही है। शशि थरूर से पूछना चाहती हूं कि क्या मतदाताओं के नाम काटे जाने से भाजपा को 207 सीटें मिलीं।

Shaina nc attacks aimim corporate jihad rahul gandhi tamil nadu alliance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 01:05 PM

Topics:  

  • AIMIM
  • Asaduddin Owaisi
  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Shaina NC
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.