दिल्ली नहीं मुंबई में तैयार होगा सीट शेयरिंग का ख़ाका, उद्धव के दौरे को लेकर नाना पटोले का बड़ा बयान

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को विश्वास जताया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बदलना तय है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का तीन दिवसीय दिल्ली दौरा मंगलवार से शुरू हुआ। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेतृत्व से मिलेंगे।
Nana Patole's big statement on Uddhav's visit
नाना पटोले (सोर्स: एएनआई)
Published on
Updated on

मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को विश्वास जताया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बदलना तय है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का तीन दिवसीय दिल्ली दौरा मंगलवार से शुरू हुआ। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेतृत्व से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ठाकरे राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को हराने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

नाना पटोले ने बताया कि उद्धव ठाकरे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। यह बैठक महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनावों की रणनीति पर केंद्रित होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्षी महाविकास अघाडी (एमवीए) के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत दिल्ली में नहीं बल्कि मुंबई में होगी। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर तीनों मिलकर बातचीत करेंगे।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस वर्ष अक्टूबर में होने की संभावना है। पटोले ने कहा कि राज्य में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता में गुस्सा और असंतोष है, और इसका असर चुनाव परिणामों पर साफ दिखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाविकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन राज्य में एक मजबूत विकल्प पेश करेगा और जनता के हित में काम करेगा।

चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में गठबंधन की ताकत को और मजबूत करना है। ठाकरे, खरगे, और राहुल गांधी के बीच बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें राज्य की राजनीतिक स्थिति, चुनावी रणनीति और संभावित गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा शामिल है।

एमवीए बनाएगी सरकार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने मौजूदा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में महाविकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन राज्य में एक नई और स्थिर सरकार बनाने में सफल होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com