Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई बोट एक्सीडेंट में 7 साल का बच्चा लापता, तलाशी अभियान जारी, मरने वालों की बढ़ी संख्या

बुधवार को मुंबई के तट पर नौसैनिक पोत द्वारा पर्यटक नौका को टक्कर लगने से नाव पलट गई और लोग पानी में डूब गए। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 20, 2024 | 01:56 PM

मुंबई बोट एक्सीडेंट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में बुधवार को गेटवे ऑफ इंडिया के सामने पर्यटक नौका के भयानक हादसे में अभी भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ये घटना मुंबई के तट पर नौसैनिक पोत द्वारा पर्यटक नौका को टक्कर से हुई थी। इस भीषण टक्कर के बाद लापता हुए सात साल के लड़के की तलाश के लिए अभियान शुक्रवार को भी जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंगलवार शाम 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के बाद, 18 दिसंबर को हुई इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। नौसेना ने हार्बर इलाके में हुई घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि खोज और बचाव अभियान के तहत लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर व नौकाओं के अलावा तटरक्षकों को भी तैनात किया गया है।

100 लोगों को समय रहते बचाया

दोनों वाहनों में सवार 113 लोगों में से 14 की मौत हो चुकी है जबकि 98 लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के पोत पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो बच गए हैं। बुधवार को दोपहर में नौसेना के पोत ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका ‘नील कमल’ को टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से नौसेना के एक कर्मी और दो संविदा कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। लगभग 100 लोगों को बचा लिया गया।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

क्षमता से अधिक नागरिक नाव में थे सवार

नौका 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप ले जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव में 84 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के सवार होने की अनुमति थी, लेकिन इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि कोलाबा थाने में पोत चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Search continues for 7 year old boy missing after boat accident in mumbai gateway of india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2024 | 01:55 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

बड़ा बदलाव! महाराष्ट्र के नगर परिषद-नगर पंचायत अध्यक्षों को मिलेगा ये अधिकार, जानिए क्या बदलेगा?

2

नगर निकाय चुनाव: प्रचार खत्म होते ही टीवी, अखबार और डिजिटल विज्ञापनों पर पूरी रोक, जानें नए नियम

3

बांग्लादेश में हो सर्जिकल स्ट्राइक! UBT नेता ने केंद्र सरकार से की मांग, नवनीत राणा पर किया पलटवार

4

कार्यकर्ता हैं नहीं, चुनाव कैसे लड़ेंगे? उद्धव-राज की जोड़ी पर बावनकुले का तंज, बोले- अभी और भी…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.