संसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
Sansad Ratna Award 2026 की घोषणा हो चुकी है। इस बार देश भर के कुल 12 सांसदों में से 5 अकेले महाराष्ट्र के हैं, जिससे राज्य में खुशी की लहर है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने बधाई दी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Sunetra Pawar And Eknath Shinde Congratulated: संसद के सत्र में अपनी उपस्थिति, लोकहित में उठाए गए प्रश्नों पर सारगर्भित चर्चा एवं विभिन्न विधेयकों का व्यापक मूल्यांकन करने वाले महाराष्ट्र के 5 सांसदों को प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न पुरस्कार 2026’ के लिए चुना गया है।
इस वर्ष संसद रत्न पुरस्कार 2026 के लिए देशभर से 10 लोकसभा, 2 राज्यसभा सांसद और 4 संसदीय समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ है। इनमें 5 सांसद महाराष्ट्र से ही हैं। इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार ने राज्य के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सांसदों को बधाई दी है।
महाराष्ट्र के किन सांसदों को मिला संसद रत्न पुरस्कार 2026?
संसद रत्न पुरस्कार 2026 के लिए चयनित होने वाले सदस्यों में महाराष्ट्र से कुल 5 सांसदों को शामिल किया गया हैं। लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे, शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के, पालघर से बीजेपी के सांसद डॉ. हेमंत सावरा, बीजेपी की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी एवं जलगांव से बीजेपी की सांसद स्मिता वाघ को संसद रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
सुनेत्रा पवार ने दी बधाई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने संसद रत्न सम्मान के लिए चुने गए सांसदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन के सांसदों का पुरस्कार लिए चयन अत्यंत गौरव का विषय है। सभी सम्मानित विजेताओं को हार्दिक बधाई।
लोकहिताच्या प्रश्नांना संसदेत प्रभावी आवाज देणाऱ्या महाराष्ट्रातील जनप्रतिनिधींना ‘संसद रत्न’ सन्मान! ‘संसद रत्न’ पुरस्कारासाठी भाजपा खासदार डॉ. हेमंत सवरा, खासदार मेधाताई कुलकर्णी, खासदार स्मिताताई वाघ, महायुतीतील शिवसेनेचे खासदार डॉ. श्रीकांत शिंदे आणि खासदार नरेश म्हस्के… — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) May 24, 2026
सुनेत्रा पवार ने आगे लिखा कि यह सम्मान संसदीय कार्यवाही में उनकी सक्रिय भागीदारी, जनहित से जुड़े मुद्दों को गहन शोध के साथ प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण की एक उचित पहचान है। हमें आशा है कि अपने निरंतर कार्यों के माध्यम से आप भविष्य में भी जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। आपके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए आप सभी को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं।
एकनाथ शिंदे ने दी शुभकामनाएं
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सभी सांसदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संसद के इन सदस्यों ने सदन में जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और संसदीय कार्यवाही में पूरी स्फूर्ति के साथ भाग लिया। इसी कारण उन्होंने अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों की श्रेणी में अपना एक सम्मानजनक स्थान बनाया है। भविष्य में भी इसी तरह की शानदार उपलब्धियों के लिए इन सभी ‘संसद रत्नों’ को हार्दिक बधाई।
शिवसेना पक्षाचे संसदीय गटनेते आणि खासदार डॉ.श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के तसेच महायुतीचे खासदार डॉ.हेमंत सवरा, मेधाताई कुलकर्णी, खासदार स्मिताताई वाघ यांची ‘संसद रत्न’ पुरस्कारासाठी निवड झाल्याबद्दल या सर्वांचे मनःपूर्वक अभिनंदन! या खासदारांनी जनतेच्या मूलभूत प्रश्नांबद्दल संसदेत… — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) May 25, 2026
कौन देता है यह पुरस्कार?
प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के सुझाव पर इस पुरस्कार की शुरुआत 2010 में की गई थी। 16वां संसद रत्न पुरस्कार जुलाई 2026 में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। संसद रत्न पुरस्कार के संस्थापक प्राइम पॉइंट फॉऊंडेशन के अध्यक्ष श्रीनिवासन एवं संसद रत्न पुरस्कार समिती की अध्यक्षा प्रियदर्शनी राहुल ने इसकी घोषणा की है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में पेट्रोल 113 के पार, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें मुंबई-पुणे-नागपुर का ताजा रेट
श्रीकांत शिंदे को दूसरी बार पुरस्कार
संसद में प्रखर वक्ता के रूप में अपने अभ्यासपूर्ण भाषणों से विरोधियों पर वार करने वाले शिवसेना संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे को दूसरी बार इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के पुत्र कल्याण लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीकांत शिंदे को 2024 में भी संसद रत्न पुरस्कार मिला था।
श्रीकांत शिंदे ने हाल के वर्ष में डीपफेक रेगुलेशन बिल, राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा विधेयक, अनाथ बाल कल्याण विधेयक सहित 6 महत्वपूर्ण निजी विधेयक देश हित में पेश किया। इसके अलावा वे वैश्विक मंचों पर देश का पक्ष रखने वाले प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख चेहरा रहे हैं। श्रीकांत शिंदे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की भूमिका और आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर करने के लिए केंद्र द्वारा भेजे गए सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात सहित कई इस्लामिक देशों का दौरा किया था। उन्होंने कांगो, सिएरा लियोन, लाइबेरिया जैसे देशों का दौरा करके आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष मजबूती से रखा था।
