संजय राउत का तमिलनाडु के बहाने बीजेपी पर तंज; बोले 1 सीट है तो क्या हुआ, राज्यपाल सरकार बनाने का न्योता दें
Tamil Nadu Election: संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा है। राउत ने कहा कि राज्यपाल को बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देना चाहिए और बहुमत जुटाने के लिए 5 साल का समय देना चाहिए।
- Written By: गोरक्ष पोफली
संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Raut tweet: शिवसेना (UBT) के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पर कड़वे तंज कसने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लेते हुए एक बेहद व्यंग्यात्मक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने न केवल बीजेपी, बल्कि राजभवन (राज्यपाल) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
क्या है संजय राउत का ट्वीट?
संजय राउत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, तमिलनाडु में बीजेपी ने केवल 1 सीट जीती है। फिर भी, राज्यपाल को बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए और उन्हें अगले 5 वर्षों तक बहुमत साबित करने का समय देना चाहिए, ताकि वे अतिरिक्त 117 विधायकों का समर्थन जुटा सकें।
कटाक्ष के पीछे का राजनीतिक अर्थ
संजय राउत का यह बयान सीधे तौर पर उन आरोपों की ओर इशारा करता है, जो विपक्ष अक्सर बीजेपी पर लगाता रहा है यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त और जोड़-तोड़ की राजनीति (Horse-trading)। राउत का इशारा है कि कई राज्यों में राज्यपालों की भूमिका विपक्ष की सरकारों के प्रति पक्षपाती रही है। उनका तंज है कि यदि बीजेपी के पास बहुमत नहीं भी है, तो भी उन्हें मौका दिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबोली में तांत्रिक ससुर ने बहू को दी अमानवीय यातनाएं, पति की पिटाई से दो बार हुआ गर्भपात, 7 पर FIR
तरबूज बना मोहरा, इस जहर ने ली परिवार के 4 सदस्यों की जान, 11 दिन बाद उजागर हुआ मौत का सच
छत्रपति संभाजीनगर अलर्ट, मुख्य जलवाहिनी में बड़ा लीकेज, 8 मई को 10 घंटे का शटडाउन, शहर की जलापूर्ति प्रभावित
बिजली बिल के झंझट से मिलेगी मुक्ति! छत्रपति संभाजीनगर में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में आएगी तेजी, जानें फायदे
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं, जहाँ बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत होती है। बीजेपी के पास केवल 1 सीट होने के बावजूद राउत का 117 विधायक जुटाने के लिए 5 साल का वक्त देने की बात कहना, बीजेपी की विस्तारवादी नीति पर एक बड़ा हमला है।
यह भी पढ़ें: अंबोली में तांत्रिक ससुर ने बहू को दी अमानवीय यातनाएं, पति की पिटाई से दो बार हुआ गर्भपात, 7 पर FIR
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
संजय राउत का यह ट्वीट पोस्ट होते ही वायरल हो गया है। जहाँ महाविकास अघाड़ी (MVA) के समर्थक इसे मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं, वहीं बीजेपी समर्थकों ने इसे राउत की हताशा करार दिया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में भी शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद से राउत लगातार संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते रहे हैं।
