-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Says We Are In State Of War Pray For Civilians And Jawans Present On Border
हम युद्ध की स्थिति में…संजय राउत ने बताया बॉर्डर और अन्य राज्यों में अंतर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
- Written By: प्रिया जैस
Sanjay Raut on Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव का माहौल भड़का हुआ है। इस हमले में भारत की सफलता का जश्न मना रहे भारतीयों पर संजय राउत ने तंज कसा है।

संजय राउत (फाइल फोटो)
मुंबई: देश में इस समय तनाव का माहौल है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल बनते नजर आ रहे है। पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हमले बढ़ गए है। 7 मई के बाद से लगातार दोनों देशों में मुठभेड़ जारी है। सीमा पर चल रही इस गोलीबारी में भारत के कुछ जवान भी शहीद हो गए है।
भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम करने में कामयाब साबित हो रही है। भारतीय सेना की सफलता पर पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। हालांकि, देश के सीमावर्ती इलाके जो पाकिस्तान से लगे हुए है, उनके दिल में खौफ बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में भारतीयों में हमले और युद्ध का डर बना हुआ है। इस पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
संजय राउत का बयान
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, “सच तो यह है कि जब हम यहां जीत का जश्न मना रहे हैं, तो हमें सीमावर्ती राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए भी प्रार्थना करनी चाहिए, कल्पना करें कि वे किस दौर से गुजर रहे होंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “Of course Pakistan will resort to firing, after all, we are in a state of war. War is never one sided. Our soldiers are fighting bravely and advancing, airstrikes are ongoing with intensity. These things are part of… pic.twitter.com/me1FANzWay — IANS (@ians_india) May 10, 2025
सीमा पर जारी गोलीबारी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, “बेशक पाकिस्तान गोलीबारी करेगा, आखिरकार, हम युद्ध की स्थिति में हैं। युद्ध कभी एकतरफा नहीं होता। हमारे सैनिक बहादुरी से लड़ रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं, हवाई हमले तीव्रता से जारी हैं। ये सब युद्ध का हिस्सा हैं। लेकिन हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे लोगों और हमारे सैनिकों को कम से कम नुकसान हो”
संजय राउत ने शेयर की तस्वीर
pic.twitter.com/zaEukm54aW — Sanjay Raut (@rautsanjay61) May 10, 2025
इससे पहले संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में दो कार्टून फोटो दिखाई दे रहे है। एक फोटो में एक परिवार और बच्चे डरे सहमे से नजर आ रहे है। उनके पीछे पीछे आसमान में मिसाइले, टैंकर और युद्ध जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। तो वहीं दूसरी ओर एक परिवार दिखाई दे रहा है, जो भारतीय सेना की उपलब्धि का हाथों में विक्टरी का बोर्ड लेकर जश्न मनाता नजर आ रहा है। संजय राउत की इस पोस्ट ने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है, देश भारतीय सेना की सफलता को तो देख ही रहा है, लेकिन वहां मौजूद आम लोगों की तकलीफ और खौफ को भी नहीं भूलना चाहिए।
‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखते ही जेल चली गयी इंजीनियरिंग छात्रा, पुलिस और कॉलेज ने लिया तगड़ा एक्शन
Sanjay raut says we are in state of war pray for civilians and jawans present on border
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
Jul 26, 2026 | 07:00 AMचीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
Jul 26, 2026 | 06:59 AMनागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Jul 26, 2026 | 06:58 AMSelf-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














