संजय राउत को काेर्ट से मिली बड़ी राहत, BJP नेता सोमैया के मानहानि मामले में मिली जमानत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की ओर से दायर मानहानि के मामले में मुंबई की एक सत्र अदालत ने जमानत दे दी।
- Written By: आकाश मसने
संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को मानहानि के मामले में कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की ओर से दायर मानहानि के मामले में मुंबई की एक सत्र अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी। संजय राउत ने अपनी दोषसिद्धि और मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा दी गई 15 दिन की जेल की सजा के खिलाफ सत्र न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर की है। जिस पर सुनावाई करते हुए अदालत ने संजय राउत की जमानत याचिका को मंजूर करते हुए उन्हें राहत दे दी है।
राज्यसभा सांसद संजय राउत शुक्रवार को अदालत में पेश हुए और जमानत दिए जाने का अनुरोध किया। सत्र न्यायालय ने उन्हें 50,000 रुपए के जमानती बॉण्ड पर जमानत दे दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती कुलकर्णी ने 26 सितंबर को राउत को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया था। साथ ही 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
यह भी पढ़ें:– भाजपा छोड़ अजित पवार गुट में शामिल हुए संजय पाटिल और निशिकांत पाटिल
सम्बंधित ख़बरें
धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया
Sanjay Raut का दावा- सरकार के पास नहीं दो-तिहाई बहुमत, विधेयक पारित मुश्किल
Sanjay Raut Criticism: संजय राऊत ने कभी मनपा चुनाव नहीं लड़ा, भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
‘नारी शक्ति नहीं, यह बीजेपी शक्ति वंदन है’; महिला आरक्षण के टाइमिंग पर संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
30 दिन के लिए सजा पर रोक
हालांकि अदालत ने संजय राउत को दी गई सजा को 30 दिन के लिए रोक लगा दी थी, ताकि वह उच्च न्यायालय में आदेश को चुनौती दे सकें। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि संजय राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ निराधार तथा पूरी तरह से मानहानिकारक आरोप लगाए।
संजय राउत ने क्या लगाए थे आरोप?
मेधा सोमैया ने कहा था कि संजय राउत ने उन पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के संबंध में 100 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। सोमैया के वकील लक्ष्मण कनाल ने कहा कि ‘‘संजय राउत व्यक्तिगत रूप से पेश हुए, इसलिए हमने उनकी जमानत याचिका का विरोध नहीं किया, जिसके बाद सत्र न्यायालय ने इसे मंजूर कर लिया।”
यह भी पढ़ें:– जत विधानसभा सीट: कांग्रेस के 15 साल के वनवास को विक्रमसिंह ने किया था खत्म, क्या इस भी बने रहेंगे सावंत?
