35 विधायक छोड़ेंगे शिंदे का साथ, संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मोदी-शाह ने पीठ में छुरा घोंपा
Maharashtra Politics: तबीयत सुधरते ही संजय राउत ने बड़ा दावा कर दिया और शिंदे गुट के 35 विधायक टूटने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर के बाद बड़ा राजनीतिक फेरबदल संभव है।
- Written By: प्रिया जैस
संजय राउत और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Political Crisis Maharashtra: तबीयत ठीक होते ही शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत मैदान में लौट आए हैं। उन्होंने शिवसेना (शिंदे गुट) के लिए भविष्यवाणी करते हुए दावा किया है कि शिंदे सेना के 35 विधायक टूटने वाले हैं। भाजपा ने जिस तरह हमारे साथ किया, उसी तरह शिंदे सेना के विधायकों को तोड़ने के लिए काम चल रहा है।
वे सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि जेल से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। वे दिसंबर आखिर तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिंदे सेना को लगता है कि दिल्ली के 2 बड़े नेता उनके पीछे हैं, लेकिन वे किसी के साथ नहीं हैं। अमित शाह शिंदे गुट की आंत निकाल लेंगे।
क्यों हुई रविंद्र चव्हाण की नियुक्ति?
यह दिल्ली के शाहों की परंपरा है। उन्होंने हमारी आंत निकालने की कोशिश की, लेकिन हम उससे बाहर निकल गए, राउत ने कहा कि रविंद्र चव्हाण की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति इसीलिए हुई है। जो लोग राजनीति समझते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए। हम बार-बार यही कह रहे हैं। देखते हैं दिसंबर के बाद क्या होता है।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, वायरल ‘ज़ॉम्बी वीडियो’ का सच आया सामने, ‘ये’ है वजह
मीरारोड: 9 साल बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया हत्या का मुख्य आरोपी
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
यह भी पढ़ें – 1 करोड़ दो, 11000 वोट दिलवाता हूं..चांदवड में EVM ‘मशीन डील’ की ऑडियो क्लिप वायरल, BJP के वोट फिक्स!
बीता कल भूल, मोदी-शाह ने पीठ में छुरा घोंपा
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कानून के बाहर जाकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मदद की थी, लेकिन उन्होंने शिवसेना प्रमुख की पीठ में छुरा घोंपने के लिए पीछे मुड़कर नहीं देखा, तो शिंदे कौन हैं? शिंदे गुट टूटने की कगार पर है। यह अमित शाह का बनाया हुआ मुट है। उद्धव ठाकरे की नेतृत्ववाली शिवसेना अभी भी मजबूती से खड़ी है। पैसे के दम पर चुनाव जीतना लोकतंत्र नहीं है।
