- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Nirupam Demands Voter List Cleanup Sir Maharashtra Shiv Sena Shinde
बिहार के बाद इस राज्य में उठी ‘SIR’ की मांग, राहुल गांधी भी लगा चुके हैं धांधली का आरोप
Shiv Sena News: शिवसेना (शिंदे) नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र में फर्जी वोटरों को हटाने के लिए एसआईआर की मांग की। उद्धव पर हमला करते हुए उन्हें कांग्रेस का गुलाम बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News: शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने सोमवार को महाराष्ट्र में भी फर्जी मतदाताओं को हटाने के लिए एसआईआर की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता सूची में जुड़ गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी में महाराष्ट्र चुनाव में धांधसी का आरोप लगा चुके हैं।
संजय निरुपम ने कहा कि जिस तरह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत फर्जी मतदाताओं को हटाने का अभियान चलाया गया था, उसी तरह महाराष्ट्र में भी इसे शुरू की जानी चाहिए। बिहार में जब यह कार्रवाई हुई थी, तब विरोधी दलों ने विरोध किया था। आज वही लोग ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हैं।
उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में भी बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता सूची में शामिल हैं, जिनमें से कुछ के अंडरवर्ल्ड से संबंध होने की आशंका है। शिवसेना यूबीटी के कुछ उम्मीदवार ऐसे फर्जी मतदाताओं के आधार पर जीतते हैं, एसआईआर के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उद्धव ठाकरे की पार्टी कांग्रेस की खुशामद करने वाली पार्टी बन गई है। बालासाहेब ठाकरे ने कांग्रेस को नकार दिया था, लेकिन उद्धव ठाकरे आज उसी पार्टी के भरोसे हैं। इसके बावजूद उन्हें कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur: खिंडसी जलाशय में ‘हैप्पी हिल्स’ का शुभारंभ, रामटेक में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Police Awards: गोंदिया और ठाणे पुलिस टीमों को मिला सर्वश्रेष्ठ जांच का सम्मान, ऐसे सुलझाई थी मर्डर मिस्ट्री
Nagpur: किट्स रामटेक का वार्षिक उत्सव, नवाचार और युवा शक्ति के के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
अमेरिकी राष्ट्रपति की पोस्ट पर भड़के ईसा मसीह…तोड़ा ट्रंप का जबड़ा, ईरान ने अब ऐसे लिए US के मजे
निरुपम ने कहा कि उनकी शिवसेना हिंदुत्व के विचारों पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है और भाजपा के साथ उसका गठबंधन मजबूत और स्थायी है। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और शरद पवार के साथ मिलकर बाला साहेब ठाकरे के विचारों से गद्दारी की है।
उन्होंने कहा, “पिछले चार वर्षों से उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने पार्टी, प्रतीक और उनके पिता की विरासत चुरा ली, लेकिन यह केवल भावनात्मक मुद्दा है, इसमें कोई कानूनी या तथ्यात्मक आधार नहीं है। असल में उद्धव ने खुद हिंदुत्व की विचारधारा छोड़ दी, जिससे शिवसैनिकों में असंतोष फैला। इसलिए शिंदे ने बाला साहेब के हिंदुत्व विचारों के अनुरूप भाजपा के साथ मिलकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया।”
निरुपम ने उद्धव ठाकरे से कहा कि अब रोना बंद करें और विकास के मुद्दों पर बात करें। धनुष-बाण प्रतीक शिवसेना का था और आज भी शिवसेना का है। उद्धव ठाकरे अगर एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम नहीं मानते, तो यह संविधान का अपमान है। जब संविधान पर भरोसा नहीं है, तो ‘संविधान बचाओ रैली’ निकालने का क्या मतलब? बाला साहेब ठाकरे के रक्त के वारिस उद्धव हो सकते हैं, लेकिन विचारों के वारिस शिंदे और शिवसैनिक हैं।
यह भी पढ़ें- देश का सबसे आधुनिक हवाई अड्डा बनकर तैयार, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें इसकी खासियत
निरुपम ने कहा, “राउत का दावा कि एकनाथ शिंदे के पास पांच लाख करोड़ की संपत्ति है, पूरी तरह निराधार और हास्यास्पद है। जब किसी ने बाला साहेब ठाकरे पर 100 करोड़ की संपत्ति का आरोप लगाया था, तब उन्होंने कहा था ‘कागज लेकर आओ और आधी संपत्ति ले जाओ।’ अब वही बात मैं राउत से कहना चाहता हूं, कागज लेकर आइए और आधी संपत्ति लेकर जाइए।” निरुपम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जैसी स्थिति यूबीटी की रही थी, वैसी ही स्थिति स्थानीय निकाय चुनावों में भी होगी। -एजेंसी इनपुट के साथ
Sanjay nirupam demands voter list cleanup sir maharashtra shiv sena shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राघव चड्ढा पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, मिल सकती है Z सिक्योरिटी, पंजाब की AAP सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा
Apr 15, 2026 | 01:25 PMNagpur: खिंडसी जलाशय में ‘हैप्पी हिल्स’ का शुभारंभ, रामटेक में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Apr 15, 2026 | 01:24 PMHormuz Mission: अमेरिका के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए यूरोप बना रहा है बड़ा प्लान
Apr 15, 2026 | 01:19 PMPolice Awards: गोंदिया और ठाणे पुलिस टीमों को मिला सर्वश्रेष्ठ जांच का सम्मान, ऐसे सुलझाई थी मर्डर मिस्ट्री
Apr 15, 2026 | 01:17 PMNagpur: किट्स रामटेक का वार्षिक उत्सव, नवाचार और युवा शक्ति के के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Apr 15, 2026 | 01:14 PMअमेरिकी राष्ट्रपति की पोस्ट पर भड़के ईसा मसीह…तोड़ा ट्रंप का जबड़ा, ईरान ने अब ऐसे लिए US के मजे
Apr 15, 2026 | 01:06 PMKKR के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Apr 15, 2026 | 01:05 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










