ममता बनर्जी का किला ढहने को तैयार! संजय निरुपम बोले बंगाल की महिलाओं ने BJP को चुना, उद्धव ठाकरे पर भी कसा तंज
Sanjay Nirupam on Uddhav Thackeray: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बंगाल चुनावों में BJP की जीत का दावा किया। उन्होंने MLC चुनाव में उद्धव ठाकरे की स्थिति और मीरा रोड आतंकी साजिश पर भी बड़े बयान दिए।
- Written By: गोरक्ष पोफली
संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Nirupam Shiv Sena: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीति पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के बीच उन्होंने दावा किया कि बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है और ममता बनर्जी का महिला वोट बैंक अब दरक चुका है।
महिलाएं अब ममता के साथ नहीं
बंगाल चुनावों के पहले चरण में हुए भारी मतदान (Bumper Voting) का विश्लेषण करते हुए निरुपम ने कहा, पहले चरण का मतदान स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी (Anti-incumbency) लहर को दर्शाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बंगाल की महिलाएं, जो पारंपरिक रूप से ममता बनर्जी को वोट देती थीं, इस बार बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में गई हैं। निरुपम ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विपक्ष द्वारा ‘महिला आरक्षण विधेयक’ में अड़ंगा डालने को दिया। उन्होंने भविष्यवाणी की कि टीएमसी का हश्र भी दिल्ली में आप जैसा ही होने वाला है और भाजपा वहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
#WATCH | Mumbai: On the second phase of West Bengal polls, Shiv Sena leader Sanjay Nirupam says, “The bumper voter turnout in the first phase shows that anti-incumbency voting has happened. It also shows that women of Bengal, who traditionally vote for Mamata Banerjee have… pic.twitter.com/sV6BokoTQk — ANI (@ANI) April 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IAS Tukaram Mundhe Transfer: FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, परभणी के पालक सचिव पद से हटाए गए
Mumbai BEST Bus सेवा सुधारने को BMC की 1000 करोड़ की मंजूरी; बेड़े में शामिल होंगी 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें
ममता बनर्जी को खुली चुनौती? चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट, खुद को बताया ‘असली TMC’
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनावों के संदर्भ में संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे की वर्तमान स्थिति पर सहानुभूति जताते हुए उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, मुझे उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी की वर्तमान हालत पर दया आती है। आज उनकी पार्टी में अकेले दम पर एमएलसी चुनाव लड़ने की क्षमता भी नहीं बची है। उन्हें अपने गठबंधन के साथियों के सामने सीटों के लिए ‘भीख’ मांगनी पड़ रही है। निरुपम के अनुसार, यह शिवसेना (UBT) के राजनीतिक पतन का संकेत है।
यह भी पढ़ें: Shaina NC का तीखा प्रहार, ममता बनर्जी को टाटा-बाय-बाय कहने का समय आ गया है, उद्धव सेना और AAP पर भी बोला हम
महाराष्ट्र जिहादियों के निशाने पर
मुंबई के मीरा रोड में संदिग्ध लोन वुल्फ आतंकी हमले की कोशिश पर सुरक्षा चिंता जताते हुए निरुपम ने कहा कि भारत में एक विशाल जिहादी नेटवर्क सक्रिय है, जिसका वर्तमान फोकस महाराष्ट्र पर है। उन्होंने कहा, मुझे अपनी पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वे इस नेटवर्क को ध्वस्त करेंगे। भारत में हिंदुओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना हमारी प्राथमिकता है और इन ताकतों को कुचलना अनिवार्य है।
