संजय गांधी नेशनल पार्क में वनरानी मिनी ट्रेन का शुभारंभ, बच्चों और परिवारों के लिए नया आकर्षण
Vanrani Mini Train: मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में कई वर्षों बाद ‘वनरानी’ मिनी ट्रेन सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री और राज्य के वन मंत्री ने इसका उद्घाटन किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
वनरानी मिनी ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Sanjay Gandhi National Park Vanrani: मुंबई के बोरीवली पूर्व स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान नेशनल पार्क में कई वर्षों पहले बंद हुई मिनी ट्रेन को दोबारा प्रारंभ किया गया है। नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए ‘वनरानी’ मिनी ट्रेन सेवा का भव्य लोकार्पण किया गया।
उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल तथा महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक प्रवीण दरेकर, विधायक संजय उपाध्याय और मनीषा चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।
लोकार्पण के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी कल्पना थी कि राष्ट्रीय उद्यान में एक हेरिटेज शैली की मिनी ट्रेन शुरू की जाए, जो बच्चों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने, जो आज पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुंबई में आने वाले पर्यटकों को उत्तर मुंबई की ओर आकर्षित करना उनकी प्रतिबद्धता है और यह ट्रेन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
कमला नेहरू अस्पताल का दबाव कम होगा, Pune PMC करेगी 11 अस्पतालों का कायाकल्प
आदित्य ठाकरे व पंकजा मुंडे की मुलाकात, सियासी खिचड़ी या सिर्फ शिष्टाचार? महाराष्ट्र की राजनीति फिर आएगा भूचाल
Pune Metro Line 3 का 15 जून से शुभारंभ, हिंजवडी-शिवाजीनगर सफर होगा आसान
‘बाहर मिल, गोलियों से भून दूंगा’, पुणे की शादी में हंगामा, कोयता लहरा का लूट लिया सोने का गहना
वनराणी मिनी ट्रेन — आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन की नई पहचान। 🚂 📍 संजय गांधी नेशनल पार्क, उत्तर मुंबई pic.twitter.com/e6tLzNKVAW — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) March 14, 2026
दो स्टेशन भी बनाए गए
नेशनल पार्क में मिनी ‘वनरानी’ ट्रेन के लिए दो स्टेशन भी बनाए गए है। पहले स्टेशन का नाम कृष्णागिरी और दूसरे स्टेशन का नाम तीन मूर्ति रखा गया है। उद्घाटन के दौरान दोनों मंत्रियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और कुछ देर बाद बाद दोनों मंत्रियों ने बच्चों और पर्यटकों के साथ मिनी वनरानी ट्रेन में सवार होकर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया।
ये भी पढ़ें :- सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा ITI पास युवाओं को मौका
इस दौरान मौजूद पर्यटकों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ‘ वनरानी’ मिनी ट्रेन की सवारी ने उन्हें बचपन की यादें ताजा कर दी। उनका मानना है कि यह सेवा खास तौर पर बच्चों और परिवारों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी और नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ाएगी।
