Sanjay Gandhi National Park Fee: बोरीवली पार्क में मॉर्निंग वॉक फीस बढ़ाने का प्रस्ताव, फिलहाल स्थगित
Sanjay Gandhi National Park Fee News: संजय गांधी नेशनल पार्क में प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी को लोगों के विरोध के बाद फिलहाल टाल दिया गया है। मॉर्निंग वॉक की बढ़ी हुई फीस पर भारी नाराजगी देखने को मिली।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय गांधी नेशनल पार्क बोरीवली (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Gandhi National Park Fee Controversy: बोरीवली में संजय गांधी नेशनल पार्क प्रशासन ने खास पर्यटन सेवा की शुल्क बढ़ा दी थी। इसके लिए संबंधित विभाग से मंजूरी भी मिल गई थी।
पार्क में अलग-अलग टूरिज्म सर्विस की फीस के साथ-साथ पार्क में सुबह की सैर के लिए ली जाने वाली सालाना फीस भी बढ़ा दी गई थी। नए रेट 1 मई से लागू होने थे।
हालांकि, लोगों की सख्त नाराजगी के बाद पार्क प्रशासन ने पर्यटन फीस में बढ़ोतरी को कुछ समय के लिए रोक दिया है और जल्द ही नए रेट तय किए जाएंगे। बोरीवली में संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबईकरों समेत कई टूरिस्ट का पसंदीदा पार्क है और यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
मेंटेनेंस बेहतर बनाने के लिए तय किए गए थे नए रेट
पार्क प्रशासन के मुताबिक, पार्क मैनेजमेंट की टेक्निकल एफिशिएंसी, पार्क के इंफ्रास्ट्रक्चर और पार्क के मेंटेनेंस को बेहतर बनाने के लिए नए रेट तय किए गए हैं। इनमें एंट्री फीस, पार्क में अलग-अलग सफारी की फीस, मॉर्निंग वॉक की सालाना फीस, पार्किंग फीस के साथ-साथ दूसरी टूरिज्म सर्विस और मिनी ट्रेन टिकट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Flood Risk: मुंबई में बढ़ा बाढ़ का खतरा, दक्षिण मुंबई के VIP इलाके भी सूची में शामिल
5,000 रुपए की गई थी फीस
- नए रेट 1 मई से लागू होने थे, लेकिन लोकल लोगों और पार्क एरिया में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों ने मॉर्निंग वॉक की बढ़ी हुई फीस पर नाराजगी जताई। सुबह बड़ी संख्या में लोग पार्क एरिया में मॉर्निंग वॉक के लिए आते है। कई एथलीट भी यहां दौड़ने आते हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिक के लिए मॉर्निंग वॉक की सालाना फीस 348 रुपए से बढ़ाकर 5,000 रुपए कर दी गई।
- जबकि दूसरे लोगों के लिए यही रेट 748 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया। पार्क प्रशासन ने टेक्निकल कारणों से फीस बढ़ोतरी टाल दी है। प्रशासन की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि पर्यटन सेवा के बदले हुए रेट जल्द ही तय किए जाएंगे।
