Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यह भोंदू दोबारा महाराष्ट्र में न दिखे, रोहित पवार ने बागेश्वर बाबा को दी डायरेक्ट वॉर्निंग

Rohit Pawar Warning: बागेश्वर बाबा द्वारा शिवाजी महाराज पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद विधायक रोहित पवार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बाबा पर महाराष्ट्र में पाबंदी लगाने और सरकार को चेतावनी दी है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Apr 25, 2026 | 02:02 PM

रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bageshwar Baba Shivaji Maharaj Controversy: नागपुर में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को लेकर दिए गए विवादित बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। रोहित पवार ने न केवल बागेश्वर बाबा को ‘भोंदू’ (पाखंडी) करार दिया, बल्कि राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस बाबा को दोबारा महाराष्ट्र में घुसने दिया गया, तो परिणाम गंभीर होंगे।

संतापजनक और विकृत बयान

नागपुर के कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया था कि “शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे और उन्होंने अपना मुकुट समर्थ रामदास स्वामी के चरणों में रख दिया था।” इस पर रोहित पवार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह तथाकथित बागेश्वर नामक भोंदू का बयान अत्यंत संतापजनक है। शिवाजी महाराज कभी थकने वाले योद्धा नहीं थे, उन्होंने मरते दम तक स्वराज के लिए संघर्ष किया। यह कहना कि ‘महाराज थक गए थे’, उनके शौर्य और महाराष्ट्र की अस्मिता का घोर अपमान है।

सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

रोहित पवार ने इस बात पर भी गहरा दुख और गुस्सा जताया कि जब यह अपमानजनक टिप्पणी की जा रही थी, तब मंच पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और संघ प्रमुख मोहन भागवत जैसे प्रभावशाली नेता मौजूद थे। उन्होंने पूछा कि राज्य के भाग्यविधाता कहे जाने वाले इन नेताओं ने उसी समय बाबा को क्यों नहीं रोका? रोहित पवार के अनुसार, सत्ताधारियों की मौजूदगी में महाराज का अपमान होना यह दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर में आत्महत्या प्रयास, प्रशासन पर उठे सवाल; जमीन विवाद में किसान ने पिया कीटनाशक

Nagpur Hit & Run: धमरपेठ में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला

चंद्रपुर रामाला तालाब में हजारों मछलियों की मौत, सांसद ने प्रशासन को घेरा; 30 करोड़ प्रकल्प पर सवाल

उद्धव-फडणवीस की सीक्रेट मीटिंग का सच! CM Fadnavis बोले मुलाकात होगी तो डंके की चोट पर होगी

“शिवराय थकले आणि राजपाट समर्थांकडं दिला,” हे तथाकथित बागेश्वर नामक भोंदूचं वक्तव्य अत्यंत संतापजनक आहे. यापूर्वीही या भोंदूसह त्याच्या काही सहकाऱ्यांनी जगद्गुरु संत तुकोबाराय, संत ज्ञानेश्वर माऊली आणि एकूणच संत परंपरेसंदर्भात गरळ ओकली होती. वारंवार अशाप्रकारची वक्तव्ये करून… pic.twitter.com/fruZIuyZXH — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) April 25, 2026

महाराष्ट्र में दोबारा दिखा तो खैर नहीं

रोहित पवार ने अपनी चेतावनी में स्पष्ट किया कि बागेश्वर बाबा की महाराष्ट्र में एंट्री बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस भोंदू बागेश्वर ने पहले भी संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्वर माऊली के बारे में जहर उगला था। अब शिवछत्रपति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भोंदू इसके बाद महाराष्ट्र में नजर नहीं आना चाहिए, अन्यथा सरकार और इस बाबा दोनों को यह बहुत महंगा पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: क्या बीजेपी व संघ का मनुवादी षड्यंत्र है? बागेश्वर बाबा के बयान पर भड़की कांग्रेस, गिरफ्तारी की मांग

इतिहास के विद्रुपीकरण का विरोध

रोहित पवार ने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने वाली ऐसी ‘भाकड़ कथाओं’ (मनगढ़ंत कहानियों) का उद्देश्य केवल समाज में भ्रम फैलाना और महाराष्ट्र की गौरवशाली परंपरा को नीचा दिखाना है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत इस मामले का संज्ञान ले और महाराज का अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।

Rohit pawar warning bageshwar baba shivaji maharaj controversy nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 02:02 PM

Topics:  

  • Dhirendra Krishna Shastri
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.