क्या टेक-ऑफ से पहले विमान की…? अजित पवार की मौत पर रोहित पवार ने उठाए 5 चुभते सवाल
Rohit Pawar Press Conference: अजित पवार से जुड़े विमान हादसे पर रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनी मचा दी है। उन्होंने CCTV फुटेज के आधार पर कंपनी के दावों को झूठा बताते हुए 5 गंभीर सवाल पूछे हैं।
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार प्लेन हादसे पर रोहित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Rohit Pawar PC On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अजित पवार से जुड़े हालिया विमान हादसे पर गंभीर सवाल खड़े किए। रोहित पवार ने सीधे तौर पर विमानन कंपनी के मालिक के दावों को चुनौती दी है और इसे एक ‘मैकेनिकल फेलियर’ (यांत्रिक खराबी) का मामला बताया है।
CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों का दावा
रोहित पवार ने कहा कि घटना स्थल के पास लगे CCTV फुटेज और वहां मौजूद चश्मदीदों के बयानों को देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि कंपनी के मालिक जो दलीलें दे रहे हैं, वे पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में उड़ान भरने से पहले ही कोई तकनीकी खराबी थी, जिसे नजरअंदाज किया गया।
लाईव्ह |📍मुंबई | पत्रकारांशी संवाद |🗓️10-02-2026 https://t.co/9XAKinUZZx — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) February 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अमोल मिटकरी का MLC कार्यकाल खत्म! अजित पवार को याद कर हुए भावुक, कहा- कल से होगी नई शुरुआत
मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
बिजली के खंभे से टकराकर गिरा प्लेन, पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने बताया कैसे हुआ बारामती विमान हादसा
‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग…’, अमीत साटम का रोहित पवार पर पलटवार, बताई 25 वाहनों के काफिले की सच्चाई
रोहित पवार के 5 बड़े सवाल
- तकनीकी खराबी का सच: प्लेन में असल में क्या खराबी थी? क्या यह पूरी तरह से मैकेनिकल फेलियर का मामला नहीं लगता?
- लापरवाह चेकिंग: क्या टेक-ऑफ से पहले विमान की ठीक से जांच की गई थी? उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ और इंजीनियर कौन थे?
- लापता दस्तावेज: विमान का ‘टेकलॉग’ और ‘एयरवर्थी रिपोर्ट’ (Airworthiness Report) कहाँ है? इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा?
- मेंटेनेंस पर सवाल: क्या विमान का रूटीन लाइन मेंटेनेंस समय पर हुआ था? हैंगर के CCTV फुटेज क्या दिखाते हैं?
- हेवी मेंटेनेंस रिकॉर्ड: विमान का आखिरी ‘बेस मेंटेनेंस’ कब हुआ था? उस मेंटेनेंस की ऑडिट रिपोर्ट क्या कहती है?
यह भी पढ़ें:- बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
रोहित पवार ने मांग की है कि अजित पवार विमान हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए क्योंकि यह किसी की जान से जुड़ा मामला है। उन्होंने संदेह जताया कि रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है ताकि असली दोषियों को बचाया जा सके।
