Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी के इंधन बचाओ मंत्र पर रोहित पवार का तीखा वार, कहा पहले अपनी सरकार की फिजूलखर्ची राेकें

Rohit Pawar Statement: पीएम मोदी ने देशवासियों को इंधन बचाने और सोना न खरीदने की सलाह दी है। इस पर रोहित पवार ने पलटवार करते हुए इसे महंगाई का संकेत बताया और बीजेपी सरकारों को फिजूलखर्च रोकने को कहां।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 11, 2026 | 04:10 PM

रोहित पवार (सोर्स: डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Pawar Criticizes PM Modi: पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भीषण युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और ईंधन की बचत करने की भावुक अपील की है। हालांकि, पीएम मोदी की इस सलाह पर विपक्षी खेमे, विशेषकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने कड़ा ऐतराज जताया है। विधायक रोहित पवार ने पीएम मोदी के इस आह्वान को आगामी ‘महंगाई के संकेत’ के रूप में देखते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है।

वर्क फ्रॉम होम और सोना न खरीदने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन की बचत करना एक राष्ट्रीय आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी पद्धतियों को फिर से अपनाया जाए ताकि सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम हो। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने यहां तक सलाह दी कि शादियों के लिए फिलहाल एक साल तक सोने की खरीदारी से बचा जाए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव कम हो सके।

रोहित पवार का पलटवार

पीएम मोदी के इस बयान पर रोहित पवार ने ट्विटर (X) के जरिए जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह मशवरा अपनी जगह सही हो सकता है, लेकिन इसकी शुरुआत खुद केंद्र सरकार और बीजेपी शासित राज्यों से होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

दुनिया में फिर लौट रहा है WFH का दौर, श्रीलंका-पाकिस्तान के बाद क्या भारत में भी लगेंगी ये पाबंदियां?

एलोरा पहुंचे, लेकिन अजंता नहीं! पर्यटकों का बदलता रुझान, संभाजीनगर के विश्व धरोहर स्थलों में बढ़ा असंतुलन

चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी तेज, AIMIM की बढ़ती ताकत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मंथन

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, बांग्लादेशी युवती ने बिना पासपोर्ट कर ली भारत में एंट्री! जानें आगे क्या हुआ?

रोहित पवार ने अपने ट्वीट में लिखा, तेल कम खाएं, पेट्रोल-डीजल बचाएं… प्रधानमंत्री मोदी साहब ने देश को यह सलाह दी है। आज की युद्धजन्य स्थिति में यह सलाह भले ही सही लगे, लेकिन इसकी शुरुआत केंद्र सरकार और बीजेपी शासित राज्यों से हो तो ज्यादा बेहतर होगा।

तेल कमी खा, पेट्रोल-डिझेल जपून वापरा, असा काटकसर करण्याचा सल्ला पंतप्रधान मोदी साहेबांनी देशाला दिला.. आजच्या युद्धजन्य परिस्थितीत हा सल्ला योग्य असला तरी याची सुरवात केंद्र सरकारने स्वतःसह देशातील सर्व भाजपशासित राज्यांनी केली तर ते अधिक योग्य ठरेल… आता भाजपाने टार्गेट… — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) May 11, 2026

भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची पर लगाएं लगाम

रोहित पवार यहीं नहीं रुके, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और बीजेपी शासित राज्यों की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनावों में ‘पानी की तरह पैसा बहाने’ के बाद अब सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि

  • बड़े ठेकेदारों के जरिए दलाली खाना बंद करें।
  • सरकारी खजाने की फिजूलखर्ची रोकें।
  • नेताओं और मंत्रियों के लिए वाहनों के अनावश्यक काफिले बंद किए जाएं।
  • अध्ययन के नाम पर होने वाले फिजूल विदेशी दौरों पर रोक लगे।

रोहित पवार ने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार अपनी इन फिजूलखर्चियों को रोक दे, तो शायद आम जनता को बचत करने की नौबत ही न आए।

यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी बोले- ‘90 प्रतिशत काम सोशल वर्क’, पुणे में अभय फिरोदिया को मिला पुण्य भूषण सम्मान

क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

रोहित पवार ने एक बड़ा अंदेशा जताते हुए जनता को सतर्क किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चुनावों के खत्म होते ही प्रधानमंत्री का यह बचत का आह्वान, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाली भारी बढ़ोतरी का संकेत है? अक्सर देखा गया है कि चुनाव खत्म होने के बाद ईंधन की कीमतों में इजाफा होता है, और रोहित पवार के अनुसार, पीएम का यह बयान उसी की प्रस्तावना हो सकता है।

अंत में, उन्होंने विदेश नीति पर भी सरकार को घेरा। रोहित पवार ने कहा कि सरकार को सभी दलों को विश्वास में लेकर एक ऐसी विदेश नीति बनानी चाहिए जिससे देश आर्थिक संकट में न फंसे। फिलहाल, रोहित पवार के इस पलटवार ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Rohit pawar criticizes pm modi fuel saving advice petrol diesel price hike fear

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 04:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Narendra Modi
  • Rohit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.