Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्म और पंथ एक नहीं, आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य बोले- बहिष्कार के लिए कोई शब्द नहीं

RSS के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने बताया कि भारत विविधता का जश्न मनाने वाला देश है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज पर बना चक्र वास्तव में धर्म चक्र है, जो समाज के सभी पहलुओं को जोड़ने वाले मूलभूत सिद्धांत को दर्शाता है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Apr 24, 2025 | 06:37 PM

RSS के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने धर्म और पंथ के बीच का अंतर स्पष्ट किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने कहा कि भारत विविधता का जश्न मनाने वाला देश है और राष्ट्रीय ध्वज पर बना चक्र वास्तव में “धर्म चक्र” है, जो समाज के सभी पहलुओं को जोड़ने वाले मूलभूत सिद्धांत को दर्शाता है।

मनमोहन वैद्य ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, “हमारे पास अलग-अलग संस्कृतियां नहीं, बल्कि एक संस्कृति है। इसका उत्सव विविधतापूर्ण है।” उन्होंने यह भी कहा कि ‘धर्म’ और ‘पंथ’ (रिलीजन) का मतलब एक जैसा नहीं है।

बहिष्कार के लिए कोई शब्द नहीं

संघ के नेता वैद्य ने कहा तिरंगे पर बना चक्र वास्तव में ‘धर्म चक्र’ है। तिरंगा, उच्चतम न्यायालय, लोकसभा और राज्यसभा, सभी धर्म शब्द का इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे कोई कारण होना चाहिए। धर्म और पंथ एक नहीं है। वैद्य ने कहा, समाज में कई व्यवस्थाएं इसके नियमों के अनुसार काम करती हैं, यही वजह है कि समाज ‘धर्माधिष्ठित’ (धर्म पर आधारित) समाज है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि यह ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द कहां से आया है।”

उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय भाषा में बहिष्कार के लिए कोई शब्द नहीं है, क्योंकि “हम किसी को बहिष्कृत नहीं करते हैं।” वैद्य ने कहा भारत को विविध संस्कृतियों का देश बताया जाता है। यह गलत है। भारत एक ऐसा देश है जो विविधता का जश्न मनाता है। हमारे पास अलग-अलग संस्कृतियां नहीं हैं, बल्कि एक संस्कृति है। इसका जश्न विविधतापूर्ण है।”

जब हम गुलाम थे, तब स्वराज्य महत्वपूर्ण था

उन्होंने कहा, ‘‘हर आत्मा संभावित रूप से दिव्य है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों पर समान रूप से लागू होती है। केवल भारत ही इस पर विश्वास करता है। कोई अन्य देश ऐसा नहीं करता। अमेरिका जैसे देशों में, पहले जब पुरुषों को मतदान का अधिकार था, तब महिलाओं को यह अधिकार नहीं था। उन्हें (महिलाओं को इसे पाने के लिए) बहुत संघर्ष करना पड़ा।”

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा कि जो समाज राज्य पर कम से कम निर्भर है, वह “स्वदेशी” समाज है। स्वतंत्रता सेनानी विनोबा भावे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब हम गुलाम थे, तब स्वराज्य महत्वपूर्ण था। अब हमने स्वराज्य प्राप्त कर लिया है; हमें लोगों को उनकी ताकत से अवगत कराने की जरूरत है।” वैद्य ने कहा जब समाज राज्य पर अधिक निर्भर हो जाता है तो वह कमजोर हो जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Religion and sect not same rss joint general secretary manmohan vaidya on culture of india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 06:37 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • RSS

सम्बंधित ख़बरें

1

नरीमन प्वाइंट से भाईंदर सिर्फ 45 मिनट में! वर्सोवा-भाईंदर कोस्टल रोड पर गगरानी का अल्टीमेटम

2

मीरा-भाईंदर में एंटी-नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार, 1 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त

3

वालधुनी नदी में केमिकल युक्त पानी का तांडव, जींस वॉशिंग इकाइयों पर प्रदूषण का आरोप

4

अंबरनाथ मोरीवली MIDC से गैस रिसाव, नागरिकों को खांसी और आंखों में जलन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.