- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Andheri Subway Dewatering Pumps Best Grant Bmc Approval
अंधेरी सबवे में जलभराव रोकने के लिए 13.60 करोड़ की योजना मंजूर, लगेंगे 5 नए डिवॉटरिंग पंप
- Written By: अपूर्वा नायक
Andheri Subway Dewatering: मुंबई में मानसून पूर्व तैयारियों के तहत अंधेरी सबवे में जलभराव रोकने के लिए पांच नए डिवॉटरिंग पंप लगाने को मंजूरी मिल गई है। वहीं BEST को अनुदान फिलहाल रोक दिया गया है।

अंधेरी सबवे में जलभराव की समस्या और समाधान प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Andheri Subway Dewatering News: मानसून के दौरान अंधेरी सबवे में बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को स्थायी समिति की बैठक में अंधेरी सबवे में पांच नए डिवॉटरिंग पंप स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
इस परियोजना पर लगभग 13.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से पहले समिति के सदस्यों ने प्रशासन की तैयारियों और कार्यप्रणाली पर कई सवाल भी उठाए।
यूबीटी नगरसेवक यशोधर ने कहा कि केवल पंप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। मोगरा नाले की उचित सफाई न होने के कारण सबवे में पानी जमा होता है। यदि नाले की सफाई नहीं की गई तो पचास पंप लगाने पर भी जलभराव की समस्या बनी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
लाखनी में नाबालिग से डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म, आरोपी राकेश आंबिलकर गिरफ्तार, पोक्सो और एट्रोसिटी दर्ज
मुंबई में मानसून की देरी से बढ़ा जल संकट, BMC ने 10% पानी कटौती के बीच जारी किए नए निर्देश
यवतमाल के पास ट्रैवलर और माजदा में भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर ही मौत, चार गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज
गड़चिरोली: रेलवे का बड़ा अपग्रेड! वडसा स्टेशन पर चालू हुई नई सिग्नल प्रणाली व फायर अलार्म सिस्टम
BEST को नहीं मिलेगा 1000 करोड़ का अनुदान
- मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली बेस्ट परिवहन सेवा को बीएमसी की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक अनुदान सहायता पर स्थायी समिति ने रोक लगा दी है।
- स्थायी समिति के अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि पहले दिए गए 100 करोड़ रुपये के अनुदान का उपयोग कहां और किस उद्देश्य से किया गया, इसका विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के बाद ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया अनुदान मंजूर किया जाएगा।
- मुख्यालय में स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमिटी) की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान वितीय वर्ष 2026-27 में बीएमसी की तरफ से बेस्ट विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम को आर्थिक सहायता राशि 1 हजार 6 करोड़ रुपये देने संबंधी प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा गया था। समिति अध्यक्ष शिंदे ने इसे वापस भेज दिया।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में मानसून की देरी से बढ़ा जल संकट, BMC ने 10% पानी कटौती के बीच जारी किए नए निर्देश
नालों की सफाई के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर
मानसून को देखते हुए बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज विभाग ने भूमिगत नालों और जलनिकासी मार्गों की सफाई के लिए उपयोग किए जाने वाले उच्च क्षमता वाले सक्शन-कम-जेटिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये के ठेके के प्रस्ताव को स्थायी समिति में मंजूर कर दिया गया।
प्रस्ताव के अनुसार, मुंबई शहर, पूर्वी उपनगर और पश्चिमी उपनगरों में नालों की नियमित सफाई के लिए इन विशेष मशीनों का उपयोग किया जाता है। ये मशीनें नालों और पाइपलाइनों में जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाकर जलप्रवाह को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Andheri subway dewatering pumps best grant bmc approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Governor Collection Day 1: सस्पेंस और पॉलिटिक्स का तड़का, Manoj Bajpayee की ‘गवर्नर’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम
Jun 13, 2026 | 10:48 AMअंधेरी सबवे में जलभराव रोकने के लिए 13.60 करोड़ की योजना मंजूर, लगेंगे 5 नए डिवॉटरिंग पंप
Jun 13, 2026 | 10:48 AMIND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
Jun 13, 2026 | 10:35 AMउनको पूरा हक है… TMC नेता कल्याण बनर्जी के तीखे वार पर अभिषेक का पलटवार, बोले- वो मुझे बचपन से जानते हैं
Jun 13, 2026 | 10:34 AMलाखनी में नाबालिग से डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म, आरोपी राकेश आंबिलकर गिरफ्तार, पोक्सो और एट्रोसिटी दर्ज
Jun 13, 2026 | 10:32 AMमुख्य सचिव की कुर्सी पर मंथन: अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या मध्यप्रदेश को नया चीफ सेक्रेटरी?
Jun 13, 2026 | 10:27 AMमुंबई में मानसून की देरी से बढ़ा जल संकट, BMC ने 10% पानी कटौती के बीच जारी किए नए निर्देश
Jun 13, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM












