- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ram Kadam Supports Shashi Tharoor On Advani Praise
शशि थरूर के समर्थन में उतरे राम कदम, BJP नेता ने कांग्रेस की सोच काे बताया ‘नाली की मानसिकता’
Ram Kadam Attacks Congress: भाजपा नेता राम कदम ने शशि थरूर का समर्थन करते हुए कहा कि आडवाणी की तारीफ पर कांग्रेस की नाराजगी अनुचित है। उन्होंने राहुल गांधी व कांग्रेस की सोच पर भी तीखा हमला बोला।
- Written By: आकाश मसने

राहुल गांधी, शशि थरूर व राम कदम (डिजाइन फोटो)
Ram Kadam Supports Shashi Tharoor: भाजपा नेता राम कदम ने लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ करने पर कांग्रेस के निशाने पर आए शशि थरूर का समर्थन किया है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी की सोच बहुत छोटी है तथा यह अपनी दुर्गति सुधारने में रुचि नहीं ले रही है। कदम ने कहा कि दिग्गज नेताओं का मोहभंग होने का यही कारण है।
भाजपा नेता राम कदम ने सोमवार को शशि थरूर का समर्थन किया, जो लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ करने के बाद कांग्रेस के निशाने पर आ गए थे। कदम ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शशि थरूर या कोई भी दूसरा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उनकी तारीफ करता है और उनके अमूल्य योगदान की सराहना करता है, तो कांग्रेस को इससे दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में राम कदम ने कहा कि शशि थरूर एक विद्वान नेता हैं और उनका मूल्यांकन सिर्फ राजनीतिक स्तर पर करना अनुचित रहेगा। कदम ने जोर देकर कहा कि थरूर बहुत ही प्रतिभावान नेता हैं। ऐसी स्थिति में अगर उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ कर दी, तो इससे कांग्रेस को क्या एतराज है? कदम ने कहा कि कांग्रेस को इस पर खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
तीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
कांग्रेस की ‘छोटी सोच’ और ‘नाली’ का आरोप
राम कदम ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी की सोच ही बहुत ही छोटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मन बना लिया है कि ये ‘नाली’ से बाहर नहीं आएगी। कदम के अनुसार, कांग्रेस ने अब ‘नाली’ को ही पूरी दुनिया समझ लिया है और यही इसके पतन का कारण बन रहा है।
उन्होंने आशंका जताई कि आगामी दिनों में भी कांग्रेस के लिए कुछ सकारात्मक संभावनाएं पैदा होंगी, ऐसा उन्हें नहीं लगता है। कदम ने दावा किया कि शायद यही वजह है कि आज की तारीख में जितने भी दिग्गज नेता हैं, उन सभी लोगों का कांग्रेस से मोहभंग होता जा रहा है, और कांग्रेस की दुर्गति आने वाले दिनों में इसी तरह से बढ़ती रहेगी।
मनगढ़ंत मुद्दों का जिक्र कर रही कांग्रेस
भाजपा नेता राम कदम ने बिना नाम लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनकी स्थिति ऐसी हो चुकी है कि ये अपनी पार्टी की दुर्गति ठीक करने में बिल्कुल भी रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके विपरीत, वे मनगढ़ंत मुद्दों का जिक्र कर रहे हैं, जो मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में बिल्कुल भी प्रासंगिक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:- निकाय चुनाव में MNS-MVA का गठबंधन तय! राज ठाकरे की पार्टी के नेता ने किया ऐलान, कांग्रेस का इनकार
कदम ने उदाहरण देते हुए कहा कि कभी राहुल गांधी हाइड्रोजन बम का जिक्र करते हैं, तो कभी एटम बम का जिक्र करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि ये कभी ब्राजील की महिला को ले आते हैं, तो कभी बिहार की महिला को लेकर आते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि यह पूरी तरह से झूठ है, जिसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।
कदम ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के नेता देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं ताकि अपने लिए राजनीतिक लाभ अर्जित कर सकें, लेकिन अब इन लोगों को किसी भी प्रकार का फायदा राजनीतिक स्तर पर होने वाला नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ram kadam supports shashi tharoor on advani praise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांची रेलवे स्टेशन बना आधुनिकता का नया प्रतीक, अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास कार्य हुआ पूर्ण
May 05, 2026 | 05:45 PMNashik TCS Case: आरोपियों को भेजा सेंट्रल जेल, अदालत ने ठुकराई दलीलें, जानें निदा खान के वकील ने क्या कहा?
May 05, 2026 | 05:43 PMएकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
May 05, 2026 | 05:41 PMहैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 05:34 PMअब एडॉप्शन के लिए नहीं काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कलेक्टर के अधिकार पर लगाई मुहर
May 05, 2026 | 05:31 PMबुध का नक्षत्र परिवर्तन, 7 मई से इन 4 राशियों के करियर में लगेंगे ‘चार चांद’, जानें क्या आपकी राशि है इसमें
May 05, 2026 | 05:29 PMगुजरात में महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
May 05, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













