- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ram Kadam On Uddhav Raj Thackeray Meeting Public Will Vote On Performance
संघ को तालिबान कहने पर सियासी बवाल! ममता-खड़गे-अखिलेश पर BJP ने बोला हमला
- Written By: अर्पित शुक्ला
Maharashtra Politics: राम कदम ने उद्धव-राज ठाकरे की मुलाकात को अर्थहीन बताया। बोले, जनता काम के आधार पर नेता चुनेगी। ममता, खड़गे और अखिलेश पर भी साधा निशाना।

'संघ' (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: भाजपा नेता रामकदम ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी के प्रमुख राज ठाकरे की मुलाकात को अर्थविहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसी भी स्तर पर चुनाव हो। हमें सूबे की जनता काम के आधार पर चुनने वाली है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में रामकदम ने कहा कि अपने सियासी मुनाफे के लिए कौन से दल साथ आते हैं और कौन से नहीं। यह उनका अपना निजी फैसला है। इस पर मैं किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।
उद्धव ठाकरे को एक ब्रांड के रूप में पेश करने पर भाजपा नेता रामकदम ने आपत्ति जताई और इस बात पर बल दिया कि महाराष्ट्र की राजनीति में बाला साहेब ठाकरे के अलावा और कोई भी ब्रांड नहीं है, लेकिन अब यह ब्रांड मौजूदा समय में एकनाथ शिंदे के साथ है।
सम्बंधित ख़बरें
एयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
जयपुर में मस्जिद-मजार समेत पांच धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, 19 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल
मीट की दुकानें शहर से बाहर भेजने पर जाएगा लोगों का रोजगार, वाराणसी प्रशासन के निर्णय पर मौलाना ने जताई चिंता
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में कोई किसी से भी मुलाकात कर ले, कितने भी मिलन समारोह हो जाएं, इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।
पश्चिम बंगाल में 23 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी को रामकदम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में महिला को देवी का दर्जा दिया गया है। ममता बनर्जी को स्वीकार करना चाहिए कि उनके सूबे में कानून व्यवस्था खोखली हो चुकी है, लेकिन वे अपने बयानों से देश की महिलाओं को अपमानित कर रही हैं। ऐसी स्थिति में यह बिल्कुल तय है कि आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता ममता बनर्जी को घर बैठाने का काम करेगी।
भाजपा नेता रामकदम ने टीएमसी सांसद काकोली घोष के बयान को आपत्तिजनक बताया। भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में उनके मंत्रियों ने किस तरह से सनातन धर्म पर हमला किया, लोगों को सताया और उन्हें प्रताड़ित किया। ऐसे में ममता बनर्जी के बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस तरह का बयान एक सभ्य समाज में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे के आरएसएस से जुड़े बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी बोल जाते हैं, लेकिन ऐसे बयानों को देश की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बात समझनी होगी कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है जो खुद से ज्यादा देश के बारे में सोचता है। अब इस बात की प्रबल संभावना हो सकती है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को राहुल गांधी के करीब आना हो, इसलिए वे इस तरह का बयान दे रहे हों, जिसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
रामकदम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा राष्ट्र निर्माण को तवज्जो दी है। जहां कहीं भी आपदा आती है, वहां संघ के कार्यकर्ता फौरन पहुंच जाते हैं। राष्ट्र हितों के साथ संघ के लोगों को कोई समझौता स्वीकार नहीं होता है। संघ हमेशा से मानव सेवा को तवज्जो देते समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में रामकदम ने कहा कि अपने सियासी मुनाफे के लिए कौन से दल साथ आते हैं और कौन से नहीं। यह उनका अपना निजी फैसला है। इस पर मैं किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।
उद्धव ठाकरे को एक ब्रांड के रूप में पेश करने पर भाजपा नेता रामकदम ने आपत्ति जताई और इस बात पर बल दिया कि महाराष्ट्र की राजनीति में बाला साहेब ठाकरे के अलावा और कोई भी ब्रांड नहीं है, लेकिन अब यह ब्रांड मौजूदा समय में एकनाथ शिंदे के साथ है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में कोई किसी से भी मुलाकात कर ले, कितने भी मिलन समारोह हो जाए, इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।
पश्चिम बंगाल में 23 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी को रामकदम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में महिला को देवी का दर्जा दिया गया है। ममता बनर्जी को स्वीकार करना चाहिए कि उनके सूबे में कानून व्यवस्था खोखली हो चुकी है, लेकिन वे अपने बयानों से देश की महिलाओं को अपमानित कर रही हैं। ऐसी स्थिति में यह बिल्कुल तय है कि आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता ममता बनर्जी को घर बैठाने का काम करेगी।
भाजपा नेता रामकदम ने टीएमसी सांसद काकोली घोष के बयान को आपत्तिजनक बताया। भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में उनके मंत्रियों ने किस तरह से सनातन धर्म पर हमला किया। लोगों को सताया और उन्हें प्रताड़ित किया। ऐसे में ममता बनर्जी के बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस तरह का बयान एक सभ्य समाज में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे के आरएसएस से जुड़े बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी बोल जाते हैं, लेकिन, ऐसे बयानों को देश की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बात समझनी होगी कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है, जो खुद से ज्यादा देश के बारे में सोचता है। अब इस बात की प्रबल संभावना हो सकती है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को राहुल गांधी के करीब आना हो, इसलिए वे इस तरह का बयान दे रहे हों, जिसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
रामकदम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा राष्ट्र निर्माण को तवज्जो दी है। जहां कहीं भी आपदा आती है, वहां संघ के कार्यकर्ता फौरन पहुंच जाते हैं। राष्ट्र हितों के साथ संघ के लोगों को कोई समझौता स्वीकार नहीं होता है। संघ हमेशा से मानव सेवा को तवज्जो देते हुए आया है। यही संघ की पहचान है। संघ को समझने के लिए खड़गे को उसकी शाखा में जाना होगा। एक सच्चे देशभक्त को इस तरह का बयान बिल्कुल भी गंवारा नहीं होगा।
संघ की तुलना तालिबान से करने पर भी रामकदम ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि 100 साल के बाद भी कैसे संघ मजबूती से खड़ा है। इसी बात को लेकर उन्हें आपत्ति है। कांग्रेस को इस बात को लेकर आपत्ति है कि आखिर आज तक वे क्यों नहीं ऐसा राष्ट्रवादी संगठन खड़ा पाए। संघ के कार्यकर्ता निरंतर देश के लिए जीते हैं और वही सही मायने में राष्ट्रभक्त कहलाते हैं।
यह भी पढ़ें- नासिक पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, ‘कानून का जिला’ बनने की ओर बड़ा कदम
उन्होंने अखिलेश यादव की तरफ से सीएम योगी के संदर्भ में दिए बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा अप्रत्यक्ष रूप से घुसपैठियों का समर्थन किया। अखिलेश यादव और उनके दल को आगामी चुनाव में करारी हार का सामना करना होगा। -एजेंसी इनपुट के साथ
Ram kadam on uddhav raj thackeray meeting public will vote on performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ नोटिस नहीं, काम चाहिए: नागपुर की सड़कों पर हाई कोर्ट सख्त, मनपा को लगाई कड़ी फटकार
Jun 09, 2026 | 09:13 AMवर्धा में बोगस बीज-खाद बिक्री पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
Jun 09, 2026 | 09:11 AMनासिक MLC चुनाव: निर्विरोध जीत की उम्मीद खत्म, नामांकन वापसी के बाद अब नरेंद्र दराडे के लिए बढ़ी मुश्किलें
Jun 09, 2026 | 09:10 AMPeriods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा
Jun 09, 2026 | 09:08 AMखरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी
Jun 09, 2026 | 08:58 AMPoK Protests: रावलकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों में झड़प, गोलीबारी में 27 की मौत
Jun 09, 2026 | 09:03 AMएयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम
Jun 09, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM













