Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनसे नेता की महिला के साथ दबंगई…दफ्तर में बुलाकर की मारपीट, देखें VIDEO

MNS Worker Slaps Woman: मुंबई से सटे ठाणे में एक बार फिर से मनसे की रंगबाजी सामने आई है। एक महिला रेलवे स्टेशन पर एक महाराष्ट्रियन से झगड़ा हो गया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 12, 2025 | 03:46 PM

मनसे नेता की महिला के साथ दबंगई...दफ्तर में बुलाकर की मारपीट, देखें VIDEO

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Viral Video: मुंबई में एक बार फिर राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की दबंगई सामने आई है। ठाणे में एक मनसे कार्यकर्ता ने महिला को थप्पड़ मारा और उसके पति के साथ बदसलूकी के लिए माफ़ी मांगने पर मजबूर किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को थप्पड़ मारने वाली मनसे कार्यकर्ता की पहचान स्वरा घाटे के रूप में हुई है। मनसे कार्यकर्ता ने महिला से महाराष्ट्र के लोगों से माफ़ी मंगवाई।

मुंबई में इससे पहले भी मनसे कार्यकर्ताओं ने हिंदी बोलने पर एक व्यवसायी को मीरा रोड इलाके में पीटा था। इसके बाद कई अन्य घटनाएं भी सामने आई थीं।

रेलवे स्टेशन पर विवाद

मनसे नेताओं का कहना है कि ठाणे के कलवा रेलवे स्टेशन पर मनसे कार्यकर्ता का पति भीड़भाड़ के दौरान एक लोकल ट्रेन से उतरते हुए उस महिला से टकरा गया। नेताओं का दावा है कि जब व्यक्ति ने माफी मांगी, तो महिला गुस्सा हो गई और उसे गालियां देने लगी। उस महिला ने कथित रूप से मराठी लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और व्यक्ति को थप्पड़ भी जड़ा। मनसे कार्यकर्ता के पति ने आरोप लगाया कि महिला ने उसका कॉलर पकड़ा और उसके साथ मारपीट की।

MNS दफ्तर में थप्पड़ का वीडियो वायरल! भाषा विवाद में बदली ठाणे के कलवा स्टेशन पर हुई धक्का-मुक्की! MNS कार्यकर्ता स्वरा कटे ने पति से विवाद करने वाली महिला को ऑफिस बुलाया पहले माफी मंगवाई और फिर जड़ दिया थप्पड़!#MNS #Thane #viralvideo #Maharashtra pic.twitter.com/azY3ou8lXP — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) October 12, 2025

इससे नाराज़ होकर उस व्यक्ति की पत्नी (जो खुद मनसे कार्यकर्ता है) महिला को कलवा स्थित पार्टी के दफ्तर ले गई।

माफी मंगवाई और फिर थप्पड़ मारा

पार्टी कार्यालय से सामने आए एक वीडियो में महिला माफी मांगते हुए दिखाई दे रही है। वह कहती है कि “कलवा स्टेशन पर मेरे साथ जो हुआ, उसमें मैंने एक महाराष्ट्रीयन व्यक्ति को गाली दी और हाथ उठाया। इसके लिए मैं महाराष्ट्र और यहां के लोगों से माफी मांगती हूं।”

इसके बाद मनसे कार्यकर्ता (उस व्यक्ति की पत्नी) कहती है, “एक महिला एक पुरुष पर हाथ उठाती है और वह कुछ नहीं बोलता। कानून सिर्फ महिलाओं पर ही क्यों लागू होता है? वह आधे घंटे तक मेरे पति को गालियां देती रही। मैं उसके खिलाफ केस दर्ज कराने जा रही थी, लेकिन उसकी बेटी और परिवार को देखकर छोड़ रही हूं।”

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले युवकों का पर्दाफाश, नाशिक पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

इसके बाद मनसे महिला कार्यकर्ता घाटे ने उस महिला को थप्पड़ मारा और कहा, “महाराष्ट्र की जनता के बारे में ऐसा दोबारा मत कहना। समझ गई? बस!”

Raj thackeray mns worker slaps woman force to apologise for abusing her husband during in local train clash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 03:46 PM

Topics:  

  • MNS Leaders
  • Mumbai Viral News
  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र के कॉलेज में नमाज अदा करने पर मचा बवाल, भड़के हिंदू संगठन तो छात्रों ने मांगी माफी

2

चलती ट्रेन में हुआ मिनी-कॉन्सर्ट : स्टोन कीज बैंड ने दी धमाकेदार परफॉरमेंस, वीडियो वायरल

3

श्रेयस अय्यर ने खोया आपा, फैन पर यूं फूटा गुस्सा; बर्थडे पार्टी का VIDEO वायरल

4

दरोगा हैं या फिल्म डायरेक्टर! UP पुलिस का ये VIDEO देखकर चकरा जाएगा माथा, वायरल हुआ ‘बिहाइंद द सीन’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.