Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐसी रही अश्विनी वैष्णव की मुंबई में लोकल यात्रा, इसलिए बनाया था ट्रेन में सफर का प्लान

मुंबई के रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्री एक पुरस्कार समारोह के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने रेल यात्रियों से अनुभव साझा करने और लोकल में यात्रा करने का प्लान बनाया। मंत्री के साथ बातचीत के दौरान सेवाओं की संख्या बढ़ाने की मांग की और ट्रेन सेवा में बार बार होने वाली रुकावटों पर चिंता जताते हुए इसमें सुधार की मांग की।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Sep 14, 2024 | 11:31 AM

अश्विनी वैष्णव की मुंबई में लोकल ट्रेन में यात्रा (सौ. मंत्री का सोशल मीडिया पोस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : मोदी सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से यात्रा करके न सिर्फ लोगों को मिजाज परखा बल्कि समस्याओं को भी जानने व समझने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवायीं और रेल मंत्री से अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया।

शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से यात्रा की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की। अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार समारोह के लिए मुंबई आए वैष्णव अंबरनाथ जाने वाली धीमी लोकल ट्रेन के सेकंड क्लास कोच में चढ़े और भांडुप स्टेशन पर उतरे, जिसके बाद वह गणेश मंडल पहुंचे और गणपति बाप्पा के दर्शन किये। इस मौके पर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा, डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

A family selfie!🤳#RailParivar pic.twitter.com/gxD1GzUXpe — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 13, 2024

आपने देखा होगा कि इसके पहले रेल मंत्री वैष्णव फरवरी 2022 में दो अतिरिक्त रेल लाइन के निरीक्षण के लिए ठाणे और दिवा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन में सफर कर चुके हैं। लोकल ट्रेन में सफर कर रहे यात्री अपने बीच रेल मंत्री को देखकर उत्साहित नजर आए। कुछ लोगों ने तो मंत्री से अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया।

सम्बंधित ख़बरें

सिद्धिविनायक मंदिर: 6 जनवरी को अंगारकी चतुर्थी पर विशेष व्यवस्था, जानें दर्शन का पूरा शेड्यूल

मुंबई का अगला मेयर कौन? शाइना एनसी बोलीं- ‘वंदे मातरम’ कहने वाला ‘मराठी मानुष’ ही संभालेगा कमान

मुंबईकर ध्यान दें! BMC चुनाव के बीच मुंबई सेंट्रल RTO की सभी सेवाएं 2 दिन रहेंगी ठप, जानें कारण

‘सत्ता की भूख लोकतंत्र को निगल रही’, हर्षवर्द्धन सपकाल का महायुति पर तीखा प्रहार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक पुरस्कार समारोह के लिए रेल मंत्री मुंबई आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने रेल यात्रियों से अनुभव साझा करने और लोकल में यात्रा करने का प्लान बनाया। मंत्री के साथ बातचीत के दौरान सेवाओं की संख्या बढ़ाने की मांग की और ट्रेन सेवा में बार बार होने वाली रुकावटों पर चिंता जताते हुए इसमें सुधार की मांग की।

Aamchi Mumbai!🚆 pic.twitter.com/jqb2sGFyVT — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 14, 2024


इस दौरान ट्रेन में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र में 16,240 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस काम के पूरा हो जाने के बाद नेटवर्क में पटरियों की लंबाई 301 किलोमीटर बढ़ जाएगी, जिससे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इन परियोजनाओं के बारे में विस्तार देखेंगे तो पता चलेगा कि नए प्लान में सीएसएमटी-कुर्ला के बीच 5वीं और 6वीं लाइन, मुंबई सेंट्रल-बोरीवली के बीच 6वीं लाइन, कल्याण-आसनगांव के बीच 4वीं लाइन, कल्याण-बदलापुर के बीच 3वीं और 4वीं लाइन, नीलाजे-कोपर डबल कॉर्ड लाइन, नायगांव-जुईचंद्र कॉर्ड लाइन और ऐरोली-कल्याण एलिवेटेड कॉरिडोर जैसी कई महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं, जो आने वाले दिनों में अच्छी सेवा दे सकते हैं।

Railway minister ashwini vaishnav local train journey in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 11:10 AM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.