पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

CM Mohan Yadav News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचकर पूर्व मंत्री पारस जैन को अंतिम श्रद्धांजलि दी। सीएम ने उनके निधन को भाजपा और मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
CM Mohan Yadav Pays Last Tribute to Paras Jain
मुख्यमंत्री ने दी पारस जैन को श्रद्धांजलि(फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Paras Jain Last Rites: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन पहुंचे और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन के निवास पर पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पारस जैन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पारस जैन का निधन भारतीय जनता पार्टी और मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि पारस जैन ने सार्वजनिक जीवन में संगठन को मजबूत करने, जनसेवा और प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा सभी के बीच याद किया जाएगा।

परिजनों से मिलकर व्यक्त कीं संवेदनाएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पारस जैन के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूर्व मंत्री पारस जैन की अंतिम यात्रा में भी शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- आखिर में भाजपा ही जीतेगी, सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3,295 वोट से आगे

आज सुबह 77 वर्ष की आयु में हुआ निधन

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का सोमवार सुबह 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनका पार्थिव शरीर उज्जैन स्थित अरिहंत नगर निवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद निकली अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com