जोरों शोरो से शुरू हो गई सिंहस्थ मेले की तैयारी, अटल अखाड़े की बैठक में बन गई रणनीति
महाराष्ट्र के नासिक के त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभमेला का आयोजन किया जाने वाला है। जिसको लेकर प्रशासन और साधु-संतों के कामकाज को रफ्तार दी जा रही है। साधु संतों ने आरती और भंडारे का आयोजन किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला (सौ. सोशल मीडिया )
Nashik News In Hindi: शंभू पंचायती अटल अखाड़े की राष्ट्रीय स्तर की महतों की एक महत्वपूर्ण बैठक त्र्यंबकेश्वर स्थित अखाड़े में संपन्न हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि महाराष्ट्र का एकमात्र सिंहस्थ कुंभमेला त्र्यंबकेश्वर में ही होता है, इसलिए अखाड़ा स्तर पर इसके कामकाज को गति दी जाएगी।
साथ ही, प्रमुख महतों ने सरकार से भी यात्रियों और भक्तों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। आपको बता दें कि जल्द ही नासिक के त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है।
गणेश पूजन से हुई शुरुआत
गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस बैठक की शुरुआत इष्ट देवता भगवान गणेश के पूजन से हुई।यहां की विशेष परंपरा के अनुसार, पादुका रूप में स्थापित भगवान गणेश का पूजन किया गया।इस दौरान साधु-संतों और महतों ने पूजन-आरती की और भंडारे का आयोजन किया। अखाड़ा परिसर में आने वाले साधु-संतों और भक्तों के लिए सुविधाओं का निर्माण करने के साथ-साथ, अखाड़ा परिसर में पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कायाकल्प: नासिक सिंहस्थ कुंभ से पहले 90% काम होगा पूरा, CM फडणवीस ने की समीक्षा
देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें :- मनोज जरांगे ने भरी हुंकार, मराठा आरक्षण को लेकर शुरू हो गया सियासी संग्राम
बैठक में इन पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- बैठक में कुंभमेला के नियोजन के लिए महंत मगत पुरी और सचिव बटुकगिरी को पदाधिकारी नियुक्त किया गया। इस अखाड़े के सेक्रेटरी महंत सत्यगिरी महाराज का मार्गदर्शन इस बैठक में प्रमुख रूप से रहा।
- इस बैठक के दौरान, अखाड़े के ब्रह्मलीन ठानापति उदयगिरीजी महाराज के स्थान पर पहले से ही ठानापति पद पर दीपेंद्रगिरी महाराज की नियुक्ति की पुष्टि की गई।
- इस अवसर पर सचिव सनातन भारती, सचिव पवन गिरी, सचिव सुंदर गिरी, महंत प्रमोद गिरी, महंत गोविंद गिरी सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
