मनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
Prasad Lad Emotional: मराठा आरक्षण को लेकर 30 मई से आमरण अनशन की चेतावनी के बीच राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल मनोज जरांगे पाटिल से मिलने पहुंचा। बैठक के दौरान भाजपा नेता प्रसाद लाड भावुक होकर रो पड़े।
- Written By: अपूर्वा नायक
मनोज जारंगे पाटिल और प्रसाद लाड मीटिंग (सौ. सोशल मीडिया )
Prasad Lad Emotional During Meeting: मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल के 30 मई से आमरण अनशन की चेतावनी की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अंतरवाली सराटी पहुंचा। वहां मनोज जरांगे के साथ हुई अहम बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा विप सदस्य प्रसाद लाड फूट-फूटकर रो पड़े।
मां के अपमान का जिक्र कर हुए भावुक
मनोज जरांगे के साथ हुई इस बैठक के दौरान प्रसाद लाड ने संभाजीनगर स्थित एक होटल में हुए विवाद को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उस घटना के दौरान उनकी मां का अपमान हुआ था, जो उन्हें आज भी याद है। प्रसाद लाड की भावुकता देखकर वहां मौजूद कई लोग भी द्रवित हो उठे। बैठक के दौरान कुछ समय के लिए माहौल पूरी तरह संवेदनशील हो गया।
“समाज का कार्यकर्ता बनकर आया हूं”
प्रसाद लाड ने कहा कि वे राजनीतिक भूमिका में नहीं, बल्कि मराठा समाज के कार्यकर्ता के रूप में आए हैं। “70 साल के इतिहास में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली महायुति सरकारों ने मराठा समाज के लिए जो किया है, वह पहले किसी ने नहीं किया।” उन्होंने जरांगे को बड़े भाई समान बताते हुए अनशन रोकने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
CM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
ये भी पढ़ें :- ‘नवभारत सोशल इम्पैक्ट समिट 2026’ में बोले चंद्रकांत पाटिल, समाजसेवा को बताया सच्ची ऋषि परंपरा
अनशन खत्म करने की अपील
अंतरवाली सराटी में हुई इस बैठक के दौरान प्रसाद लाड ने मनोज जरांगे को बड़े भाई समान बताते हुए 30 मई से प्रस्तावित आमरण अनशन वापस लेने की अपील की। सरकार की ओर से यह कोशिश की जा रही है कि आंदोलन को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाए। आने वाले दिनों में सरकार और आंदोलनकारियों के बीच और बैठकों की संभावना भी जताई जा रही है।
