स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, खाली पदों पर भर्ती और लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने के निर्देश

Maharashtra Health News: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती और रुकी पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
Health Minister Prakash Abitkar takes a tough stance; issues directives to fill vacant posts and expedite the process
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Maharashtra Health Department Recruitment: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने विभागीय कामकाज में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए रिक्त पदों पर भर्ती और लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का सीधा संबंध आम नागरिकों के स्वास्थ्य से है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिक्त पदों पर तत्काल मानवबल उपलब्ध कराने के निर्देश

स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में विभाग के स्थापना संबंधी विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान गट-क और गट-ड संवर्ग की नई भर्ती की स्थिति के साथ-साथ अलग-अलग संवर्गों में खाली पदों की जानकारी ली गई। मंत्री ने निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर कर्मचारियों की कमी है, वहां तत्काल आवश्यक मानवबल उपलब्ध कराया जाए। जिन पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, उन्हें बिना अनावश्यक देरी के पूरा किया जाए।

अधिपरिचारिका संवर्ग के प्रमोशन होंगे तेज

बैठक में अधिपरिचारिका संवर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं, परिवीक्षा अवधि पूरी करने और पदोन्नति से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पदोन्नति प्रस्तावों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सेवाकाल में समय पर पदोन्नति और आगे बढ़ने का अवसर मिलना जरूरी है।

Health Minister Prakash Abitkar takes a tough stance; issues directives to fill vacant posts and expedite the process
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर

फाइल एक टेबल पर अटकी तो जवाबदेही तय होगी

सरकारी कामकाज में फाइलों को एक टेबल से दूसरी टेबल तक पहुंचने में लगने वाले अनावश्यक समय पर मंत्री प्रकाश आबिटकर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलों का प्रवाह तेज होना चाहिए और निर्णय निर्धारित समय में लिए जाने चाहिए। किसी भी मामले में बेवजह देरी पाए जाने पर संबंधित स्तर पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।

तालुका स्वास्थ्य अधिकारी के पद की भी समीक्षा

बैठक में तालुका स्वास्थ्य अधिकारी पद के कर्तव्य और जिम्मेदारियां तय करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा जिला मलेरिया अधिकारी संवर्ग में मलेरिया कर्मचारियों को पदोन्नति के जरिए नियुक्ति देने से जुड़ी प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने विभागीय प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com