Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका

Political News: राकां (शरद पवार) गुट के पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे भाजपा में शामिल हो गए। उनके इस कदम को महाविकास आघाड़ी और शरद पवार खेमे के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: May 30, 2026 | 06:17 PM

प्राजक्त तनपुरे का पार्टी में स्वागत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण (सोर्सः X/ @RaviDadaChavan)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prajakt Tanpure Joins Bjp: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके भाजपा में शामिल होने को शरद पवार गुट के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। मुंबई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्राजक्त तनपुरे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पिछले कई महीनों से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें अब विराम मिल गया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद प्राजक्त तनपुरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘उनके विधानसभा क्षेत्र के किसानों और आम लोगों की बिजली, पानी तथा विकास से जुड़ी समस्याओं का समाधान होना उनकी प्राथमिकता है।’ उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी भविष्य में जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद प्राजक्त तनपुरे को अहिल्यानगर स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

भाजपा परिवाराच्या विकासाभिमुख आणि लोकाभिमुख कार्यशैलीने प्रेरित होऊन राहुरी येथील राष्ट्रवादी (श.प.) गटाचे नेते तथा माजी मंत्री प्राजक्त तनपुरे यांचा पदाधिकारी व कार्यकर्त्यांसह भारतीय जनता पार्टीमध्ये प्रवेश! 📍पक्ष प्रवेश करणारे मान्यवर-
राष्ट्रवादी (श.प.) गटाचे तालुकाध्यक्ष… pic.twitter.com/1D6xZgI4SX
— Ravindra Chavan (@RaviDadaChavan) May 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO

ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र

नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान

हिंगोली में संतोष बांगर का बड़ा बयान, ‘बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो, नए नेताओं को मौका दो’

प्राजक्त का भाजपा में जाना हमारे लिए झटका : जयंत

राकांपा (शरद गुट) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कहा कि ‘प्राजक्त तनपुरे के भाजपा में शामिल होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। उनका भाजपा में जाना हमारे लिए निश्चित रूप से एक झटका है।’ जयंत पाटिल ने कहा कि ‘उन्हें लगता है कि प्राजक्त तनपुरे ने अपने विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया होगा।’ साथ ही उन्होंने बताया कि इस विषय में उन्होंने अभी तक प्राजक्त तनपुरे से कोई संपर्क नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:- ‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं

सुजय विखे पाटिल ने दिए थे संकेत

प्राजक्त तनपुरे का भाजपा की ओर झुकाव उस समय चर्चा में आया था, जब उन्होंने राहुरी विधानसभा उपचुनाव से अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया था। उस फैसले के बाद राकां (शरद गुट) को नया उम्मीदवार उतारना पड़ा था। उस दौरान भाजपा नेताओं और तनपुरे के बीच कई दौर की बातचीत की भी चर्चा रही थी। इससे पहले पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल ने भी संकेत दिए थे कि अहम राजनीतिक चेहरे भाजपा में शामिल होने वाले हैं। तनपुरे के भाजपा में आने से अहिल्यानगर जिले की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। वहीं, विधान परिषद चुनाव से पहले यह घटनाक्रम महायुति के लिए मजबूती और शरद पवार गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Prajakt tanpure joins bjp big jolt to sharad pawar group

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 06:17 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Politics
  • NCP (SP)
  • Ravindra Chavan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.