महानगरपालिका चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, प्रज्ञा सातव ने बदला पाला
Maharashtra Nikay Chunav की आहट के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिवंगत सांसद राजीव सातव की पत्नी और MLC प्रज्ञा सातव ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रज्ञा सातव (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के करीबी दोस्त रहे राजीव सातव की पत्नी प्रज्ञा सातव ने बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला किया है।
साल 2021 में कोरोना की बीमारी से ग्रसित होने के बाद राज्यसभा सांसद राजीव का मात्र 46 साल की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद कांग्रेस ने सात्तव की पत्नी प्रज्ञा को विधान परिषद का सदस्य बनाया। लेकिन अब लगता है कि उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया है।
ऐसी रिपोर्ट है कि वे गुरुवार को बीजेपी में शामिल होंगी। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण उनका स्वागत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक़ प्रज्ञा ने पार्टी की अन्दुरुनी गुटबाजी से नाराज होकर यह फैसला लिया है। उनके पति राजीव सातव ने अपनी काबिलयत की वजह से कांग्रेस में ख़ास पहचान बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
2 बार बनीं MLC
राजीव सातव की गिनती राहुल गांधी के सबसे भरोसेमंद साथियों में की जाती थी। साल 2014 की मोदी लहर में महाराष्ट्र से कांग्रेस के सिर्फ दो सांसद चुने गए थे। इनमें राजीव सातव भी शामिल थे। इसी वजह से दे चर्चा में आए थे।
उसके बाद राजीव ने दिल्ली में अपनी खास जगह बना ली थी, राहुल ने सातव को गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनाया था, जहां उनकी अगुवाई में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन साल 2021 में कोरोना की वजह से उनका असमय निधन हो गया।
ये भी पढ़ें :- Actress Shilpa Shetty की मुश्किलें बढ़ीं, बैस्टियन रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड
कांग्रेस ने प्रज्ञा को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया और वे पहली बार 2021 में हुए उपचुनाव में बिना किसी विरोध के चुनी गई। फिर 2024 में हुए चुनावों में वह कांग्रेस से दूसरी बार लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए चुनी गई, उनका टर्म 2030 तक है। लेकिन इससे पहले अब उन्होंने पाला बदलने का फैसला किया है। यह कांग्रेस के लिए बड़ा सेटबैक है।
