-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Praful Patel Met Sunetra Pawar Ahead Nda Meeting Delhi Cabinet Expansion Demand
NDA की दिल्ली बैठक से पहले NCP में हलचल, सुनेत्रा पवार से मिलने पहुंचे प्रफुल पटेल, जानें क्या हुई बात
- Written By: आकाश मसने
NCP Meeting: दिल्ली में NDA की बैठक से पहले महाराष्ट्र में NCP की बैठकों का दौर चला। पार्टी केंद्र और राज्य सरकार में अपने कोटे के मंत्री पदों की मांग करने की तैयारी में है।

सुनेत्रा पवार व प्रफुल पटेल (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Praful Patel Meets Sunetra Pawar: देश की राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को होने वाली एनडीए गठबंधन की महाबैठक से ठीक पहले महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर मंगलवार को बैठकों का दौर चला। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मिलने उनके सरकारी आवास देवगिरी बंगले पर प्रफुल पटेल सहित कई नेता पहुंचे थे। माना जा रहा है कि एनसीपी इस बैठक में कैबिनेट विस्तार और अपनी हिस्सेदारी को लेकर बड़ा दांव खेलने वाली है।
बताया जाता है कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और प्रफुल पटेल समेत NCP नेताओं की मुलाकात में राज्य और केंद्र में पार्टी हिस्से के खाली एक-एक मंत्री पद को लेकर चर्चा हुई। एनडीए की बैठक में एनसीपी मंत्रिमंडल विस्तार की जोरदार मांग उठा सकती है।
एनसीपी ने टाला स्थापना दिवस समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एनडीए गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने से पहले सुनेत्रा और प्रफुल पटेल की मुलाकात अहम मानी जा रही है। इस बैठक के लिए एनसीपी ने अपना स्थापना दिवस समारोह भी एक दिन के लिए टाल दिया है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 27वीं सालगिरह बुधवार की बजाए गुरुवार को माटुंगा के षण्मुखानंद हाल में मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
कश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
महाराष्ट्र की राजनीति में महाभूकंप! शरद पवार के सांसद छोड़ेंगे साथ, अजित की NCP में भी बड़ी फूट की आहट
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
केंद्र और राज्य में NCP के कोटे का 1-1 मंत्री पद खाली
बताया जाता है कि सुनेत्रा पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात में राज्य और केंद्र में कैबिनेट विस्तार के संबंध में चर्चा हुई। राज्य में सुनेत्रा पवार गुट के हिस्से का एक मंत्री पद खाली है और केंद्र में भी पार्टी के हिस्से का एक मंत्री पद खाली है। महाराष्ट्र में वित्त मंत्री का पद सुनेत्रा पवार को देने की मांग उठ चुकी है। इन मुद्दों को लेकर एनसीपी एनडीए की बैठक में अपना दावा पेश कर सकती है। पार्टी के नेता कैबिनेट विस्तार की जोरदार मांग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 सीनियर IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
कई असंतुष्ट नेता DCM से मिल चुके
सुनेत्रा पवार की रिक्त हुई राज्यसभा सीट के उपचुनाव में राजेंद्र जैन को उम्मीदवारी दी गई है। मंत्री छगन भुजबल टिकट न मिलने से नाराज है। पार्टी के कुछ अन्य नेता भी नाखुश है। पार्टी एमएलसी इदरीस नाइकवाड़ी को पार्थ पवार ने इस्तीफा देने कहा था। लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। नाइकवाडी सुनेत्रा पवार से मिलने पहुंचे थे। अन्न व औषधि मंत्री नरहरि झिरवल भी सुनेत्रा से मिलने देवगिरी बंगले पहुंचे थे, मंत्रालय स्थित झिरवल के कार्यालय में क्लर्क राजेंद्र ढेरंगे को एसीबी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इससे झिरवल विवादों में हैं। दोनों नेताओं के संबंध में क्या निर्णय होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।
Praful patel met sunetra pawar ahead nda meeting delhi cabinet expansion demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, आरपीएफ-एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 10:24 AMThe Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
Jul 12, 2026 | 10:20 AMकरोड़पति हुए बाबा महाकाल: 472 करोड़ की FD और 90 करोड़ की जमीन, जानें कितनी है महाकाल मंदिर की कुल संपत्ति?
Jul 12, 2026 | 10:19 AMनासिक में बेकाबू हुआ आवारा कुत्तों का कहर; इस साल 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, सिडको में भारी दहशत
Jul 12, 2026 | 10:17 AMदिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज
Jul 12, 2026 | 10:16 AMपहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Jul 12, 2026 | 10:15 AMगोविंदा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म सितंबर में होगी रिलीज, सुनीता आहूजा भी निभाएंगी खास रोल
Jul 12, 2026 | 10:10 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














