-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncp Rajendra Jain For Rajya Sabha Seat Vacated By Sunetra Pawar Leaving Bhujbal Behind
न भुजबल, न नवनीत राणा; NCP ने राजेंद्र जैन को बनाया सुनेत्रा पवार वाली सीट से राज्यसभा उम्मीदवार
- Written By: अनिल सिंह
Rajendra Jain NCP Rajya Sabha Candidate Maharashtra: महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, छगन भुजबल और नवनीत राणा को पीछे छोड़ राजेंद्र जैन बने NCP उम्मीदवार।

सुनेत्रा पवार और राजेंद्र जैन (फोटो क्रेडिट-X)
Rajendra Jain Rajya Sabha NCP Candidate: महाराष्ट्र की राजनीति में राज्यसभा की इस इकलौती खाली सीट को लेकर पिछले कुछ दिनों से महायुति के भीतर भारी जोर-आजमाइश देखने को मिल रही थी। एनसीपी के सबसे सीनियर नेताओं में शुमार और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल के केंद्र में जाने की चर्चाएं जोरों पर थीं, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेत्री नवनीत राणा के नाम की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया था। लेकिन विदर्भ क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के समीकरणों को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने पुराने वफादार और अनुभवी चेहरे राजेंद्र जैन पर दांव खेलने का निर्णय लिया।
रविवार की रात मुंबई के देवगिरी निवास पर सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में सभी बड़े नेताओं की मौजूदगी में गहन विचार-विमर्श के बाद यह रणनीतिक फैसला लिया गया।
देवगिरी की बैठक में सर्वसम्मति और भुजबल का सम्मान
एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने राजेंद्र जैन के नाम का आधिकारिक एलान करते हुए कहा कि सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इस सीट के लिए विभिन्न नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने छगन भुजबल की दावेदारी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, “भुजबल साहब हमारे सबसे सीनियर नेता हैं, जिन्होंने 1999 में पार्टी के गठन के समय इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली थी। उनके नाम पर भी गंभीरता से विचार हुआ, और पूरी पार्टी सर्वसम्मति से यह तय करती है कि उनके कद और वरिष्ठता का भविष्य में उचित सम्मान किया जाएगा।” तटकरे ने यह भी जोड़ा कि घोषणा के समय भुजबल का साथ खड़े होना यह दिखाता है कि पार्टी के भीतर कोई मतभेद नहीं है और पूरी एनसीपी एकजुट है।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर उमस ने किया बेहाल, रात की बारिश से मिली राहत; 25 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें- गड़चिरोली एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण विवाद: किसानों ने कहा- स्थायी समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
प्रफुल्ल पटेल के करीबी और विदर्भ के मजबूत स्तंभ हैं जैन
राज्यसभा के लिए चुने गए राजेंद्र जैन को राजनीति का एक लंबा और जमीनी अनुभव है। वे एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं। जैन ने भंडारा स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) में लगातार 12 वर्षों तक पार्टी का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा, उन्होंने राज्य की विभिन्न प्रमुख सहकारी और वित्तीय संस्थाओं में भी लंबे समय तक कई महत्वपूर्ण और नीतिगत जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाई हैं। विदर्भ जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में राजेंद्र जैन की पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दिल्ली भेजने का फैसला किया है।
जुलाई 2028 तक रहेगा कार्यकाल, आज दाखिल होगा नामांकन
इस राज्यसभा सीट का शेष कार्यकाल जुलाई 2028 तक का है, जिससे महायुति को ऊपरी सदन में अपनी स्थिति मजबूत रखने में मदद मिलेगी। सुनील तटकरे के अनुसार, राजेंद्र जैन सोमवार को महायुति के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं। इस फैसले से जहां विदर्भ के राकांपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भुजबल को राज्य में ही रोककर और जैन को केंद्र में भेजकर सुनात्रा पवार ने पार्टी के भीतर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधने का एक बेहद नपा-तुला कदम उठाया है।
Ncp rajendra jain for rajya sabha seat vacated by sunetra pawar leaving bhujbal behind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA: 106वें मिनट में टोरेस का कमाल, एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने अर्जेंटीना को दी मात, मेसी का टूटा सपना VIDEO
Jul 20, 2026 | 06:54 AMदिनभर उमस ने किया बेहाल, रात की बारिश से मिली राहत; 25 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
Jul 20, 2026 | 06:48 AMLIVEआज की ताजा खबर 20 जुलाई: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू, पीएम मोदी सत्र से पहले मीडिया को कर सकते हैं संबोधित
Jul 20, 2026 | 06:38 AMहीरो जैसी शक्ल नहीं, पढ़ाई में भी नहीं था मन, फिर भी नसीरुद्दीन शाह बने अभिनय की दुनिया के बादशाह
Jul 20, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: सालभर मिलेंगे नए अवसर, जानें 20 जुलाई जन्मदिन वालों का वार्षिक राशिफल
Jul 20, 2026 | 06:10 AMWeather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
Jul 20, 2026 | 06:10 AMपिता की घड़ी बेचकर पहुंचे थे मायानगरी, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलती थीं राजेंद्र कुमार की फिल्में
Jul 20, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













