पुलिस हवलदार ही निकला लुटेरों का सरदार, काशीमीरा पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे
प्रतिकात्मक तस्वीर
भायंदर: सुनियोजित ढंग से लूटी गई एक करोड़ से अधिक की नगदी की गुत्थी 24 घंटा के अंदर सुलझाते हुए काशीमीरा पुलिस (Kashimira Police) ने एक पुलिस हवलदार (Police Constable), उसके खबरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested ) किया गया है। आरोपियों के पास से लूटी गई एक लाख की नकदी, कार और चलन से बाहर हो चुकी एक करोड़ रुपए की 500-1000 की पुरानी नोट जब्त कर ली गई है।
आरोपियों में विकास विक्रांत लोहार (44) पुलिस हवलदार है। वह ठाणे शहर क्राइम शाखा यूनिट-1 में तैनात है।उसके अलावा उसका खबरी राकेश उपाध्याय उर्फ पंड्या तथा स्वप्निल रसाले भी ठाणे के निवासी हैं। मामले में मालाड निवासी दीपक की पुलिस तलाश कर रही है।चारों ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी।
500 और 1000 रुपए के पुरानी नोट जप्त
कुर्ला (मुंबई) निवासी मनीष पांड्या और उनके रिश्तेदार के पास नवंबर 2016 में हुई नोटबन्दी के बाद चलन से बाहर हो चुकी 500 और 1000 की पुरानी नोट ( एक करोड़ रुपए) था। उसे बदल कर नई नोट देने का झांसा आरोपियों ने दिया। पुरानी नोट दीपक बदलने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
2 Km नियम में फंसी ठाणे के छत्रपति की 30 साल पुरानी प्रतिमा, मरम्मत के दौरान नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन?
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
Mira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
मेड ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो कर दिया कत्ल, मीरा रोड हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
नए- पुराने नोट लेकर सभी आरोपी हुए फरार
पैसा लेकर उन्हें काशीमीरा थाना क्षेत्र के वरसावे नाके पर सोमवार की रात बुलाया गया। उनके वहां पहुंचते ही आरोपी पुलिस हवलदार वहां आ धमका। खबरी ने उन्हें (फिरयादी) पुलिस का छापा पड़ने की बात बताकर डराया। इस बीच आरोपी हवलदार ने मनीष पाथाडे को कार से उतार दिया और कार और उसमें रखे नए- पुराने नोट लेकर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस जब लुटेरों को पकड़ी तो खुद भौचक्की रह गई क्योंकि लूट का मास्टरमाइंड खुद असली पुलिसवाला था। पीआई संजय हजारे ने कहा कि आरोपियों ने इससे पहले इस तरह की कोई वारदात की थी क्या? इसका भी हम पता लगा रहे हैं।
