नेस्को में PM Modi का संबोधन आज, गोरेगांव-जोगेश्वरी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
Narendra Modi बुधवार को मुंबई में 'भारत समुद्री सप्ताह 2025' के दौरान नेस्को में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी के मुंबई दौरे के चलते ट्रैफिक में बदलाव लागू किए गए है।
- Written By: अपूर्वा नायक
PM मोदी (Image- Social Media)
PM Modi In Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई का दौरा करेंगे, वे बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे गोरेगांव (पूर्व) स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होने वाले ‘भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्ल्यू) 2025’ में ‘मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव’ को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री ग्लोबल सीईओ मैरीटाइम फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे। यह आयोजन दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सम्मेलन होगा, जिसमें समुद्री क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे, जिससे इस क्षेत्र में यातायात पर व्यापक प्रतिबंध लग सकते हैं।
सतत समुद्री विकास और ब्लू इकोनॉमी रणनीतियां’ (‘सस्टेनेबल मेरीटाईम ग्रोथ एंड ब्ल्यू इकोनॉमी स्ट्रॅटेजीज’) विषय पर आयोजित पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन ‘भारत समुद्री सप्ताह’ का उद्घाटन सोमवार (27 अक्टूबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्वलित करके किया।
सम्बंधित ख़बरें
वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
मीरा रोड चाकूबाजी केस: नोट, नफरत और नेटवर्क- क्या सच में ‘लोन वुल्फ’ हमला?
भाईंदर: घोड़बंदर रोड पर राहत की तैयारी, अंतिम चरण में 5 पैदल यात्री पुल का निर्माण
इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत को एक वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप मे स्थापित करना है और प्रधानमंत्री मोदी बंदरगाह अवसंरचना, हरित नौवहन पहला और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मृणालताई गोरे जंक्शन से नेस्को गैप तक का मार्ग आम वाहनों के लिए बंद रहेगा। केवल आपातकालीन सेवा वाहनों, वीआईपी काफिलों और स्थानीय निवासियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मृणालताई गोरे जंक्शन से राम मंदिर रोडा होते हुए नेस्को गैप जाने वाला दाहिना मोड़ पूरी तरह से बंद रहेगा।
ये भी पढ़ें :- Sharad Pawar के वीएसआई संस्थान पर अनुदान जांच, सीएम फडणवीस ने दी सफाई
कार्यक्रमः मार्ग में परिवर्तन
मुंबई यातायात पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर जोगेश्वरी-गोरेगांव क्षेत्र में अस्थायी यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं। रिपोटों के अनुसार, ये प्रतिबंध 27 से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से इन प्रतिबंधों का पालन करने और वास्तविक समय के अपडेट के लिए मुंबई पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैडल या ट्रैफिक हेल्पलाइन पर जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।।
