Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल बोले- बदल जाएगी शहर की तस्वीर

Mumbai Coastal Road: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कोस्टल रोड का काम दिसंबर 2028 तक पूरा करने का प्रयास है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 03, 2026 | 04:34 PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Coastal Road Project: केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोस्टल रोड के बांद्रा-वर्सोवा खंड का कार्य प्रगति पर है, जबकि सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होने के बाद वर्सोवा-भायंदर खंड पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार का प्रयास इस परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का है, जबकि मार्च 2029 इसकी समय-सीमा निर्धारित की गई है।

चल रही परियोजनाओं का काम पूरा होने के बाद मुंबई की तस्वीर बदल जाएगी। केंद्रीय मंत्री गोयल ने रविवार को उत्तर मुंबई में चल रही कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इनमें मुंबई कोस्टल रोड, प्रस्तावित डिसेलिनेशन प्लांट, मढ-वर्सोवा ब्रिज और अन्य महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी परियोजनाएं शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व में मुंबई अभूतपूर्व बुनियादी ढांचा परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। कोस्टल रोड, अटल सेतु, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और आरे मिल्क कॉलोनी के नीचे बनने वाली सुरंगे और पूरे शहर में सड़कों का सीमेंट कांक्रीटीकरण जैसी परियोजनाएं सरकार की समग्र होल ऑफ-गवर्नमेंट कार्यप्रणाली का उदाहरण हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Yavatmal Crime: यवतमाल में भूदान भूमि घोटाले की सुगबुगाहट, करोड़ों की जमीन बिक्री की होगी जांच

छात्रों के लिए किसी भी सरकार से टकराएंगे! अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार, क्या झारखंड प्रोटेस्ट में CJP देगी साथ?

छत्रपति संभाजीनगर में व्हाट्सऐप पर डायरेक्टर बनकर 20 लाख की साइबर ठगी, फेक प्रोफाइल से अकाउंटेंट को लगाया चूना

चने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा

Union Minister & BJP’s Mumbai North MP Piyush Goyal today inspected the ongoing Mumbai Coastal Road (North) project works (Versova-Dahisar section) Goyal said that it is the govt’s endeavour to complete the project by December 2028. pic.twitter.com/YP4GrRcI1D — Richa Pinto (@richapintoi) August 2, 2026

 

यह भी पढ़ें:- मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा

यातायात और कनेक्टिविटी में होगा बड़ा सुधार

इनका उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना, भीड़भाड़ कम करना और लाखों मुंबईकरों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर मुंबई में प्रस्तावित इंटरचेंज और सुरंगों का नेटवर्क वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम करेगा। पश्चिमी उपनगरों में निर्बाध पूर्व-पश्चिम संपर्क उपलब्ध कराएगा।

डिसेलिनेशन प्लांट से मजबूत होगी जल आपूर्ति

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित डिसेलिनेशन प्लांट परियोजना से गोराई, मनोरी, महावीर नगर, बोरीवली, चारकोप और आसपास के क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे मुंबई की दीर्घकालिक जल सुरक्षा मजबूत होगी और भविष्य की बढ़ती जल आवश्यकता को पूरा करने के लिए शहर को एक अतिरिक्त जल स्रोत प्राप्त होगा।

Piyush goyal reviews mumbai coastal road project completion 2028

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 04:34 PM

Topics:  

  • Development Project
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Mumbai Coastal Road

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.