उत्तर मुंबई में विकास कार्यों को रफ्तार, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और रोजगार केंद्रों की समीक्षा की

Piyush Goyal North Mumbai में मानसून तैयारियों, युवाओं के रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। क्षेत्र में नए कौशल विकास केंद्र और अस्पताल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
Piyush Goyal North Mumbai Development
पीयूष गोयल मुंबई विकास (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Published on: 
Updated on: 

Piyush Goyal North Mumbai Development: उत्तर मुंबई के सांसद और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने क्षेत्र के विकास और जन सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने मानसून से पहले की तैयारियों, युवाओं के रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए पीयूष गोयल ने डहाणूकरवाडी पुल के पास नालों की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नालों के पास किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण के कारण जलभराव की समस्या पैदा होती है।

तुरंत हटाया जाए अतिक्रमण

इसलिए मानसून में नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए इस अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने के संकल्प के तहत युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कांदिवली पूर्व के अटल बिहारी वाजपेयी कौशल विकास केंद्र की सफलता के बाद अब क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने दहिसर चेक नाका, ठाकुर विलेज, शिंपोली रोड, चिंचोली बंदर और मालाड पश्चिम में प्रस्तावित जगहों का मुआयना किया।

शताब्दी अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार

  • मधुमेह के रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कांदिवली पश्चिम के शताब्दी अस्पताल में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
  • अस्पताल का दौरा करने के बाद पीयूष गोयल ने घोषणा की कि मधुमेह से होने वाली आंखों की बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में छह नई अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
  • आयुष्मान भारत और महाराष्ट्र सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आंखों का यह इलाज पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com