जनता ममता बनर्जी के राज से त्रस्त, अब परिवर्तन की कर रही है पुकार, शिवसेना नेता ने बोला हमला
Krishna Hegde: कृष्णा हेगड़े ने ममता बनर्जी पर विकास न होने का आरोप लगाया, अजित पवार के सम्मान की बात की और कांग्रेस को ईवीएम आरोपों पर चेतावनी दी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े (Image- IANS)
Mumbai News: शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी तीन बार राज्य में चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन अब पश्चिम बंगाल में न तो निवेश हो रहा है, न रोजगार सृजन हो रहा है और न ही कोई विकास कार्य दिखाई दे रहा है।
हेगड़े ने कहा, “जनता ममता राज से पूरी तरह थक चुकी है और अब बदलाव की मांग कर रही है। ममता बनर्जी पहले से ही हार का बहाना ढूंढने की तैयारी में हैं। वे ‘वोट चोरी’ और ईवीएम पर आरोप लगाने का अभ्यास कर रही हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता को पता है कि वास्तविक विकास और प्रगति के लिए भाजपा और एनडीए की सरकार आवश्यक है। आने वाले दिनों में भाजपा को ही वहां पूर्ण बहुमत मिलेगा।”
अजित पवार के मामले पर क्या कहा?
कृष्णा हेगड़े ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े एक विवादास्पद वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक आईपीएस अधिकारी महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आवाज को नहीं पहचान सकी। अजित सात बार मंत्री रह चुके हैं और 1991 से लगातार राजनीति में विजयी होते आ रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी ने ऐसा व्यवहार किया मानों आदेश मानना ही न हो। अजित पवार ने संयम बनाए रखा और कोई कठोर प्रतिक्रिया नहीं दी। इतने वरिष्ठ नेता के आदेशों का पालन होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने धैर्य का परिचय दिया। वरिष्ठ नेताओं का सम्मान आवश्यक है। अजित पवार जैसे अनुभवी नेता राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
बच्चू कडू को MLC उम्मीदवार बनाकर शिंदे ने खेला बड़ा दांव, शिवसेना में शामिल होने पर क्या बाेले डिप्टी सीएम
226 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC! बंगाल में मतदान के बाद ममता का पहला रिएक्शन, EVM की पहरेदारी के दिए निर्देश
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
ईवीएम आरोपों पर चेतावनी
कांग्रेस के ईवीएम आरोपों पर कृष्णा हेगड़े ने कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “देखिए, जब कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में जीतती है तो उनको कोई वोट चोरी नहीं दिखती है। अभी भी कांग्रेस की वहां पर सरकार है, लेकिन अब आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी वहां पर हार रही है तो उनको वोट चोरी दिख रही है। अगर ईवीएम में गड़बड़ होती तो कांग्रेस पार्टी तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल और दूसरी जगहों पर कैसे जीतती? वेस्ट बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कैसे जीतती, पंजाब में आम आदमी पार्टी कैसे जीतती, तमिलनाडु में डीएमके कैसे जीतती? उसका भी जवाब विपक्ष को देना चाहिए।”
यह भी पढ़ें- पहले लव जिहाद, फिर लैंड जिहाद और अब हाउसिंग जिहाद…मुस्लिमों के लिए टाउनशिप पर भड़कीं शाइना एनसी
उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद ईवीएम पर सवाल उठाना उनके ‘दोहरे चरित्र’ को दिखाता है। विपक्ष के ये आरोप लोकतंत्र को कमजोर करने वाले हैं और जनता इन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी का मन और सोच पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। उन्हें खुद यह समझ नहीं आ रहा कि वे क्या कह रहे हैं। बीड़ी और बिहार की जनता की तुलना करना दरअसल बिहार की जनता का गंभीर अपमान है। इस अपमान का जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर देगी। बिहार की जनता कांग्रेस को सही जगह दिखाएगी और साफ कर देगी कि अपमान करने वालों के लिए वहां कोई जगह नहीं है। -एजेंसी इनपुट के साथ
