कल्याण रूट के यात्रियों की टेंशन खत्म! ₹2,782 करोड़ की पनवेल-कर्जत रेल परियोजना लगभग पूरी, जल्द दौड़ेंगी लोकल
Panvel Karjat Railway Corridor: मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव! ₹2,782cr का पनवेल-कर्जत कॉरिडोर 98% तैयार। कल्याण रूट पर भीड़ होगी कम, समय बचेगा। जानें कब शुरू होगा परिचालन और क्या हैं विशेषताएं।
- Written By: गोरक्ष पोफली
मुंबई लोल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train New Rout: मुंबई लोकल रेल नेटवर्क को नई लाइफलाइन देने वाला बहुप्रतीक्षित पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुंबई रेल विकास कार्पोरेशन के अनुसार 2,782 करोड़ रुपए की इस परियोजना का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नौ बड़े पुल, तीन सुरंगें और आधुनिक स्टेशन तैयार होने के साथ ही परिचालन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। परियोजना शुरू होने पर कल्याण मार्ग पर बढ़ते रेल दबाव में कमी आएगी। साथ ही मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट-3 के तहत बन रही 29.6 किलोमीटर लंबी दोहरी नई रेल लाइन से नवी मुंबई, रायगढ़ और कर्जत के बीच कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।
एमआरवीसी अधिकारियों के मुताबिक परियोजना के लिए आवश्यक सभी भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वन विभाग की मंजूरी सहित सभी महत्वपूर्ण वैधानिक मंजूरियां भी प्राप्त हो चुकी हैं। इसके साथ ही अधिकांश प्रमुख सिविल कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है। परियोजना के तहत सभी नौ प्रमुख पुल, 35 छोटे पुल, 16 अंडरब्रिज, पांच ओवरब्रिज, तीन सुरंगें और कर्जत रेल फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। पनवेल रेल फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है।
वहीं मोहापे और किरावली के ओवरब्रिज जनता के उपयोग के लिए खोल दिए गए हैं। स्टेशन अवसंरचना का विकास भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। पनवेल, चिखले और मोहापे रेलवे स्टेशनों की इमारतें तैयार होकर सिस्टम इंस्टॉलेशन के लिए सौंप दी गई हैं। चौक और कर्जत स्टेशनों पर निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। यहां प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, सीढ़ियां और अन्य यात्री सुविधाएं लगभग तैयार हो चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
पुणे में बारिश के बीच बढ़ा डेंगू का खतरा, जुलाई में मिले 192 संदिग्ध मरीज; PMC ने नागरिकों को किया सतर्क
महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज: मुंबई-ठाणे में यलो तो रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
दादर में युवाओं का हुजूम: हाथों में संविधान व तिरंगा लेकर मनाया विजय उत्सव, उद्धव व राज ठाकरे 1 ही मंच से बरसे
ट्रैक जोड़ने का काम भी लगभग हो चुका है पूरा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक जोड़ने का काम लगभग पूरा हो गया है, जबकि सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली का कार्य भी उन्नत चरण में पहुंच चुका है। मोहापे और चौक स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के लिए फैक्ट्री एक्सेप्टेंस टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं।
यात्रियों को मिलेगा वैकल्पिक और सुविधाजनक मार्ग
परियोजना के शुरू होने के बाद पनवेल और कर्जत के बीच एक समर्पित उपनगरीय रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों को कल्याण जंक्शन होकर यात्रा करने के बजाय एक वैकल्पिक और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा। रेलवे का मानना है कि नई लाइन से यात्रा समय में कमी आएगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी और उपनगरीय रेल नेटवर्क को अधिक लचीलापन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: दो सगी बहनों का शोषण और ब्लैकमेलिंग; चित्रा वाघ का दावा, पालघर से लंदन तक फैला है लड़कियों को फंसाने का जाल
आवासीय-औद्योगिक क्षेत्रों को भी नई गति
यह कॉरिडोर नवी मुंबई, कर्जत और आसपास विकसित हो रहे आवासीय तथा औद्योगिक क्षेत्रों को भी नई गति देगा। साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र में प्रस्तावित प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं से पहले क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिकारियों के अनुसार परियोजना के पूर्ण होने के साथ ही मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को एक नई लाइफलाइन मिलेगी और भविष्य की बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
