जियो-एयरटेल का बढ़ा कारोबार, वोडाफोन-आइडिया रहा घाटे में

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने देश की तीनों सबसे बड़ी मोबाइल टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल सेवा ग्राहकों से संबंधित आंकड़े जारी कर दिए है। इन आंकड़ों के आधार पर पता चला है कि मई के महीने में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को फायदा हुआ है।
Jio and Airtel together added 34 point 4 lakh mobile subscribers in May
रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : देश में 3 बड़ी टेलीकॉम कंपनियां है, जिसमें वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने वित्त वर्ष 2024-25 के मई महीने में मोबाइल सेवा ग्राहकों के आंकड़े जारी कर दिए है। इन आंकड़ों के नतीजे से पता चला है कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को मई के महीने में जबरदस्त लाभ हुआ है। साथ ही ये आंकड़ों से ये भी साफ हो गया है कि वोडाफोन आइडिया नुकसान में रही है।

मई महीने के इन आंकड़ों से पता चलता है कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के मोबाइल सेवा ग्राहकों में इस महीने भारी बढ़त देखने को मिली है, इन दोनों ने मिलकर 34.4 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़ लिए है। जबकि वोडाफोन आइडिया कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा है, जिसके आधार पर उसके मोबाइल ग्राहक सेवा में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार के दिन ये आंकड़े भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी किए गए है।

वोडाफोन आइडिया के ग्राहक हुए कम

आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवाप्रदाता रिलायंस जियो ने मई में 21.9 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े जबकि भारती एयरटेल ने 12.5 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं वोडाफोन आइडिया के 9.24 लाख मोबाइल ग्राहक इस महीने कम हो गए। ट्राई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ग्राहक संख्या में इस बढ़ोतरी ने रिलायंस जियो के वायरलेस ग्राहकों की संख्या को मई में 47.46 करोड़ तक पहुंचा दिया जो अप्रैल में 47.24 करोड़ थी।

कर्ज संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया

वहीं भारती एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या मई में 12.50 लाख बढ़कर 38.77 करोड़ हो गई। कर्ज संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट इस महीने भी जारी रही। मई में इसके मोबाइल सेवा ग्राहकों की संख्या 9.24 लाख घटकर 21.81 करोड़ रह गई।

मासिक वृद्धि दर 93.5 करोड़

ट्राई ने बयान में कहा, ‘‘मई, 2024 के महीने में 1.2 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अनुरोध किया था। इसके साथ ही नंबर पोर्टेबिलिटी के कुल अनुरोध बढ़कर मई के अंत में 98.56 करोड़ हो गए जबकि अप्रैल के अंत में यह संख्या 97.36 करोड़ थी।'' मई, 2024 के अंत तक देश में ब्रॉडबैंड सेवा के कुल ग्राहकों की संख्या 0.72 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर के साथ 93.5 करोड़ हो गई।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com